Ajab Gajab: ये तो हम सब जानते हैं पिछले कुछ समय से गैस को लेकर कई जगहों पर संकट मंडराया हुआ है। गैस संकट (LPG Crisis) के कारण कई तरह की समस्याएं भी हो रही हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर कई तरह के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक ऐसा मामला सामने है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, यहां एक शादी में दूल्हे ने दुल्हन ने से ऐसा सवाल किया, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, दूल्ह ने अचानक दुल्हन से पूछा कि चूल्हे पर खाना बना लोगी। इसपर दुल्हन ने जो जवाब दिया उसने सबका दिल जीत लिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, यह अजीबोगरीब मामला लोनी कटरा क्षेत्र के खैरा बीरू गांव की है। जहां की एक अनोखी शादी की खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि विगत 27 तारीख को अशोक कश्यप की बारात उन्नाव जिले गई थी। लेकिन, सात फेरों से पहले दूल्हे ने दुल्हने से अनोखा सवाल कर दिया। दूल्हा अशोक ने दुल्हन लक्ष्मी से पूछा कि अगर भविष्य में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत होती है, तो क्या वह चूल्हे पर खाना बनाने के लिए तैयार है?इस सवाल को सुनते ही घराती और बाराती सब चौंक गए। हालांकि, अगले पहल ही दुल्हन ने बिना किसी हिचकिचाहट इस शर्त को स्वीकार कर लिया। दुल्हन का जवाब सुनकर दूल्हा भी संतुष्ट हो गया और वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
दुल्हन ने जीता दिल
इसके बाद पूरे रीति-रिवाज के साथ जयमाला की रस्में पूरी हुई और शादी के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। दरअसल, शादी से पहले अशोक को गैस सिलेंडर की काफी समस्या हुई थी। बताया जाता है कि गैस सिलेंडर को लेकर उसे काफी भटकना भी पड़ा था। लिहाजा, उसने दुल्हन से इस तरह का सवाल किया था कि आगे भविष्य में इस तरह की कोई दिक्कत हो तो उसे परेशानियों का सामना ना करना पड़े। अब इस शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है।
