वायरल न्यूज़

Video: शादी में साड़ी पहनकर आई महिला ने नागिन डांस वालों को भी कर दिया फेल, जोशीले अंदाज से लूटी महफिल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 10, 2022, 04:46 PM IST

Shadi Ka Dance Video: शादी में एक महिला साड़ी पहनकर आई है। इस दौरान वह डांस फ्लोर पर पहुंच जाती है और बहुत ही खतरनाक डांस करती है। महिला अपने साथ कुछ औरतों को खींचकर डांस फ्लोर पर ले जाती है।

Image

महिला का डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • साड़ी पहनकर आई महिला ने किया जबरदस्त डांस
  • वीडियो देखकर जोश में भर जाएंगे आप
  • वीडियो देखकर आप नागिन डांस भी भूल जाएंगे

Shadi Ka Dance Video: भारतीय शादियों में नागिन डांस काफी पसंद किए जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप नागिन डांस भी भूल जाएंगे। इस वीडियो में एक महिला साड़ी पहनकर ऐसा नाचती है, जिससे सब जोश में भर जाते हैं। आप देख सकते हैं कि शादी में एक महिला साड़ी पहनकर आई है। इस दौरान वह डांस फ्लोर पर पहुंच जाती है और बहुत ही खतरनाक डांस करती है।महिला का डांस देखकर शादी समारोह में मौजूद लोग जोश में भर जाते हैं और फिर उसके साथ मिलकर जमकर डांस करते हैं।

शादी का जबरदस्त वीडियो

महिला शादी में जिस तरह पंजाबी गाने पर दिल खोलकर नाचती है, उसने शादी में आए लोगों को खूब एंटरटेन किया। यह महिला डांस फ्लोर पर कमाल कर देती है। वेडबस नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया यह डांस वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'भारतीय शादियों में ऐसा डांस होता है।' महिला का एनर्जी भरा डांस इतना जबरदस्त है, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को भी नाचने पर मजबूर कर दिया है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि शादी में साड़ी पहनकर आई महिला अपने साथ कुछ औरतों को खींचकर डांस फ्लोर पर ले जाती है। इस दौरान बैकग्राउंड में पंजाबी गीत ‘तारे गिन-गिन..’ बजता सुनाई दे रहा है। डांस फ्लोर पर पहुंचते ही महिला फुल मूड में आ जाती है। इसके बाद देसी अंदाज में ठुमके लगाने लगती है। आप देख सकते हैं कि उसके आस-पास खड़े लोग भी एक पल के लिए ठहर जाते हैं। इसके बाद उसके कदम से कदम मिलाने लगते हैं। वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'महिला अपनी जिंदगी खुलकर जी रही है।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article