वायरल न्यूज़

जमीन से 30 हजार फीट की ऊंचाई पर महिला ने फ्लाइट में बनाया पास्ता, Video देखकर लोग बोले- कैसे हुआ पॉसिबल

Viral Video: महिला प्लेन में अपनी सीट पर बैठकर ग्नोची (पास्ता) बनाते हुए नजर आ रही है। इस समय प्लेन 30 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा है। इसका वीडियो बनाकर महिला ने इंटरनेट पर भी पोस्ट कर दिया।

Image

महिला ने प्लेन में बनाया पास्ता (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जो यूजर्स के होश उड़ा देता है। कई वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पाता। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह वीडियो एक फ्लाइट से सामने आया है। इस फ्लाइट में एक महिल उड़ान के दौरान ताजा पास्ता बनाते हुए नजर आ रही है। इसका वीडियो बनाकर महिला ने इंटरनेट पर भी पोस्ट कर दिया।

प्लेन में महिला ने बनाया पास्ता

वीडियो में दिख रही महिला का नाम केटी ब्रूक्स है, जो प्लेन में अपनी सीट पर बैठकर ग्नोची (पास्ता) बनाते हुए नजर आ रही है। इस समय प्लेन 30 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि ब्रूक्स एक छोटी सी प्लेट पकड़ी हुई हैं। इसमें आटा नजर आ रहा है। इस आटे को वह अपनी उंगलियों से गूथती नजर आती हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंग कि वह आटे को चार अलग-अलग टुकड़ों में लंबा करती हैं। इसके बदा एक कटिंग टूल से आटे के छोटे-छोटे टुकड़े बनाती हैं। इसके बाद टुकड़ों को ग्नोची बोर्ड के उपयोग से ग्नोची का आकार देती हैं। अंत में शानदार पास्ता से भरी प्लेट तैयार नजर आती है। ब्रूक्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'POV- आपको प्लेन का खाना पसंद न हो और आप खुद बनाते हों।' इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'कोई और भी?'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article