Funny Video: मां अकेले ही घर और बच्चे को बहुत अच्छे से संभाल लेती है, लेकिन जब पापा को घर और बच्चे दोनों संभालने हों तो रिजल्ट ऐसा सामने आता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप पहले तो अपना माथा पकड़ लेंगे, बाद में आप थोड़ा हंसने भी लगेंगे। दरअसल, एक पिता को उसका बच्चा और घर दोनों संभालना था। उसे घर के जूठे बर्तन धोने थे और बच्चे को नहलाना भी था। इसके बाद पिता ने जो किया, उसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं।
बर्तनों के साथ बच्चे को भी धोया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स किचन में बर्तन साफ कर रहा है। वह सिंक में से एक-एक प्लेट निकालकर धो रहा है और उसे स्टैंड पर रख रहा है। इसी बीच लोगों की नजर सिंक में जाती है। सिंक में एक बच्चा दिखाई देता है। दरअसल, पिता बर्तन और बच्चे को एक साथ सिंक में ही धो रहा था। सिंक में बर्तन के फोम में बच्चा भी सना नजर आ रहा था। पिता ने ही नन्हें से बच्चे को सिंक में बैठाया था। वीडियो देखकर प्रतीत हो रहा है कि पिता बच्चे और बर्तनों को एक साथ धोकर निपटाने में लगा है। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर हैरान हुए लोग
वीडियो देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा कि पिता को बच्चे के सेहत की कोई परवाह है। उसने बच्चे को गंदे बर्तनों के सिंक मे बिठा दिया। सिर्फ यही नहीं बच्चे को डिशवॉशर लिक्विड वाले केमिकल में क्या परेशानियां होगी, पिता इससे भी बेपरवाह है। वीडियो को @TheFigen_ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर कई लोग तो पिता के कारनामे पर सन्न रह गए हैं। वहीं कुछ लोगों को वीडियो मजेदार लग रहा है। ज्यादातर लोगो ने पिता की ऐसी लापरवाही की निंदा की। लोग कह रहे हैं कि डिश वॉशर के गंदे पानी से बच्चे को खासा नुकसान पहुंच सकता है और उसकी तबियत भी खराब हो सकती है।
