वायरल न्यूज़

Video: 'दैया दैया दैया रे' गाने पर चाचा ने लहराई ऐसे कमरिया, देखकर लोग बोले- ऐश्वर्या राय हो गईं फेल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 8, 2023, 09:58 AM IST

Uncle Dance Video: एक अंकल का छोटा सा क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायपल हो रहा है। इस क्लिप में अंकल ऐश्वर्या राय के गाने 'दैया दैया दैया रे' पर अपने जबरदस्त डांस से महफिल लूटते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि अंकल डांस के दौरान जबरदस्त ठुमके लगा रहे हैं।

Image

अंकल डांस वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • अंकल ने पार्टी में किया जबरदस्त डांस
  • अंकल के ठुमके देख रह जाएंगे हैरान
  • ऐश्वर्या राय के गाने पर किया बेहतरीन डांस

Uncle Dance Video: किसी-किसी को डांस करना बहुत पसंद होता है। वह डांस का एक भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देते हैं। इसी क्रम में एक अंकल का डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह अंकल ऐश्वर्या राय के गाने 'दैया दैया दैया रे' पर इतने जबरदस्त तरीके से अपनी कमर लहरा-लहराकर डांस करते हैं, जिसे देखकर लोगों का दिल खुश हो जाता है। अंकल किसी फंक्शन के दौरान डीजे पर अपने करारे डांस से गर्दा उड़ाते नजर आ रहे हैं।

ऐश्वर्या राय के गाने पर किया डांस

तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अंकल Aishwarya Rai के गाने पर फुल कॉफिडेंस और भरपूर एनर्जी से डांस करते हैं। वह इतना खुलकर डांस करते हैं कि अपनी परफॉर्मेंस से महफिल लूट लेते हैं। अंकल का छोटा सा क्लिप इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसमें अंकल का डांस देखकर यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है कि अंकल इतने जबरदस्त तरीके से अपनी कमर लहरा सकते हैं। अंकल का डांस वीडियो और उनकी एनर्जी देखकर आजकल का यूथ भी हैरान रह जाएगा। देखें वीडियो-

अंकल भरपूर एनर्जी और जोश से महफिल में गर्दा उड़ा रहे हैं। जिस उम्र में लोग ठीक से उठ-बैठ भी नहीं पाते हैं उस उम्र में अंकल गजब ठुमके लगा रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि मानो वह कोई प्रोफेशनल डांसर हों! अंकल के डांस वीडियो को aylogyworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने लाइक कर दिया है। वहीं वीडियो पर लाखों व्यूज मिल रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया, 'ऐसे डांस के लिए हुनर से ज्यादा हिम्मत की जरूरत होती है।'

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article