वायरल न्यूज़

Animal Fight: बाघिन मां-बेटी में छिड़ी वर्चस्व की जंग, दहाड़ से गूंज उठा पूरा जंगल, Video देख कांप उठेंगे

Tigresses Fight Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बाघिनें एक-दूसरे की जान की प्यासी लग रही हैं। इस​ आपसी टकराव में मां और बेटी दोनों ही घायल हो गई हैं। वहीं मां-बेटी के बीच हुई जंग के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट पर आ गई है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने बाघिन रिद्धि और उसकी बेटी की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है।

Image

दो बाघिनों की लड़ाई (टाइम्स नाउ नवभारत)

Tigresses Fight Video: राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित राज्य के सबसे बड़े रणथंभौर टाइगर रिजर्व में दो बाघिनों की लड़ाई से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिन दो बाघिनों में लड़ाई हुई, उसमें से एक मां और दूसरी बेटी है। दोनों बाघिनों में लड़ाई वर्चस्व और इलाके में कब्जे के लिए हुई है। जानकारी के अनुसार, बाघिन रिद्धी टी 124 और उसकी बेटी 2504 के बीच इलाके में पैठ के लिए जबरदस्त जंग देखने को मिली। इसका वीडियो सामने आया है।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बाघिनें एक-दूसरे की जान की प्यासी लग रही हैं। इस आपसी टकराव में मां और बेटी दोनों ही घायल हो गई हैं। वहीं मां-बेटी के बीच हुई जंग के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट पर आ गई है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने बाघिन रिद्धि और उसकी बेटी की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। बाघिन‌ टी-124 रिद्धी और उसकी बेटी 2504 के बीच रणथंभौर के लेक एरिया की महारानी बनने के लिए भिड़ंत हुई। देखें वीडियो-

इस भिड़ंत में मां रिद्धि के पैर में चोट आई है। वह लंगड़ाते हुए दिखाई दी। जबकि बेटी के कान पर गहरा घाव हुआ है। इस मामले में रणथंभौर के आरओपीटी रेंजर अश्विनी प्रताप सिंह और रणथंभौर टाइगर रिजर्व के वेटरनरी ऑफिसर डॉ सीपी मीणा जंगल के जोन नंबर तीन में पहुंचे। इसके बाद बाघिन व उसकी बेटी का आब्जर्वेशन किया गया। वन विभाग फोटोग्राफ के आधार आब्जर्वेशन से बाघिन और उसकी बेटी की स्थिति का पता लगाया जाएगा। इसके बाद उच्च अधिकारियों जो निर्देश देंगे। उसके आधार पर दोनों बाघिनों को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि रणथंभौर में दो बाघिनों के बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर आपसी टकराव आम बात है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article