वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (29-DEC-2025): सड़क के बीचो-बीच लेटा दिखा विशालकाय अजगर, इंसान तो इंसान जानवरों की भी छूट गई कंपकंपी

आज का वायरल वीडियो (29-Dec-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का) Watch Online: इस वीडियो में एक विशालकाय अजगर बीच सड़क​​ पर रेंगता नजर आ रहा है। जैसे ही लोगों ने अजगर को सड़क पर रेंगता देखा, बाइक सवार रास्ते में ठिठक गए। आप देख पाएंगे कि बाइक सवार चाहकर भी अपनी गाड़ी आगे नहीं बढ़ा पाए। वहीं वीडियो में एक हैरान करने वाला नजारा भी देखने को मिल रहा है।

Image

सड़क पर रेंगता दिखा विशालकाय अजगर (इंस्टाग्राम)

आज का वायरल वीडियो (29-DEC-2025): सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर देता है। वैसे तो धरती पर तकरीबन 4000 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं, लेकिन इनमें अजगर सबसे विशालकाय होते हैं। अजगर इतने खूंखार होते हैं कि वह दूसरे जानवरों को जिंदा निगल जाते हैं। सोशल मीडिया पर हमने कई इस तरह के वीडियो देखे हैं, जिसमें कोई विशालकाय अजगर किसी जानवर को जिंदा निगलता दिखा है। अजगर ऐसा जानवर है, जिसे अपने सामने देखते ही लोगों की रूह कांप उठती है।

वीडियो देखकर आप भी कांप उठेंगे

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक विशालकाय अजगर बीच सड़क पर रेंगता नजर आ रहा है। जैसे ही लोगों ने अजगर को सड़क पर रेंगता देखा, बाइक सवार रास्ते में ठिठक गए। आप देख पाएंगे कि बाइक सवार चाहकर भी अपनी गाड़ी आगे नहीं बढ़ा पाए। वहीं वीडियो में एक हैरान करने वाला नजारा भी देखने को मिल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब अजगर को सड़क पर रेंगते बंदरों ने देखा तो उनकी भी हालत खराब हो गई। देखें वीडियो-

वीडियो में साफ दिख रहा है कि बंदरों ने पहले शायद ही इतना विशालकाय अजगर देखा होगा। वीडियो में कई सारे बंदर नजर आ रहे हैं। जैसे ही बंदरों की नजर उस विशालकाय अजगर पर पड़ी। बंदरों में हड़कंप मच गया। आप देख पाएंगे कि बंदर जिस तरह डर के मारे इधर-उधर देखने लगे, उससे जाहिर है कि उनमें डर का माहौल फैल गया है। इस हैरान करने वाले वीडियो को kisan_yoddha_ki_videos नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article