वायरल न्यूज़

तिरंगे में कितने रंग होते हैं? मासूम छात्र का जवाब सुनकर खुद भावुक हो गए टीचर, देखें ये वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 13, 2025, 12:45 PM IST

Viral Video Today: वीडियो में देखेंगे कि क्लास में छात्र बैठे हैं। जहां टीचर बच्चों से भारत के तिरंगे पर सवाल करते हैं। वो पूछते हैं तिरंगे में कितने रंग होते हैं? ज्यादातर बच्चे जवाब देते हैं, तीन। लेकिन एक मासूम छात्र बोल पड़ता है, पांच।

Image

क्लास से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया में छा गया है। (Photo/Twitter)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक छात्र से जुड़ा वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इसमें देखेंगे कि मासूम छात्र तिरंगे को लेकर ऐसी सोच रखता है जिसे जानकर खुद क्लास टीचर तक भावुक हो गए। वीडियो में देखेंगे कि क्लास में छात्र बैठे हैं और टीचर बच्चों से भारत के तिरंगे पर सवाल करते हैं। वो पूछते हैं तिरंगे में कितने रंग होते हैं? ज्यादातर बच्चे जवाब देते हैं, तीन। लेकिन एक मासूम छात्र बोल पड़ता है, पांच।

छात्र ने बताएं तिरंगे के पांच रंग

उसकी यह सुनकर टीचर हैरान हो जाते हैं और पूछते हैं, पांच कैसे? बताओ। बच्चा बड़े ही मासूम अंदाज में कहता है, 'केसरिया, सफेद, हरा और नीला अशोक चक्र... और पांचवां लाल। टीचर पूछते हैं, लाल कहां से आया? इसपर बच्चे का जवाब सुनकर सभी की आंखें नम हो जाती हैं। वह कहता है, 'जब मेरे पापा शहीद हुए, तो उनका शव तिरंगे में लिपटा था। उस पर उनका खून था, वो लाल रंग था।'

एक्स पर देखें वीडियो

यह जवाब सुनकर टीचर की आंखें भर आती हैं, और पूरी क्लास में सन्नाटा छा जाता है। बच्चे की मासूमियत और शहीदों के बलिदान की गहरी समझ ने नेटिजन्स का दिल छू लिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इसे शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। वायरल वीडियो एक्स पर @Poojab1177 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article