वायरल न्यूज़

समंदर में फर्राटा भरती नजर आई स्पोर्ट्स कार, नजारा देखकर आंखों पर यकीन नहीं होगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 14, 2024, 02:36 PM IST

Viral Video: हैरान करने वाला वीडियो दुबई का बताया गया है। इसमें देखेंगे कि एक स्पोर्ट्स कार समंदर पर फर्राटा भरती हुई नजर आती हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ा देगा।

Image

पानी में फर्राटा भरती दिखी कार। (Photo/Instagram)

Viral Video: दुनिया में दुबई को आलीशान गगनचुंबी इमारतों के लिए जाना जाता है। बुर्ज खलीफा से लेकर प्रिंसेस टॉवर तक दुबई में मौजूद हैं, जो दुनियाभर के टूरिस्यों को आकर्षित करते हैं। इसके अलावा दुबई में लग्जरी गाड़ियों का खजाना है। यहां ऐसी-ऐसी कारें सड़कों पर फर्राटा भरती नजर आती हैं जो किसी के भी होश उड़ा दें। मगर कभी आपने समंदर में किसी लग्जरी कार को फर्राटा भरते हुए देखा है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें सचमुच लग्जरी कार समंदर में फर्राटा भरती हुई नजर आई है। समुद्र में फर्राटा भरती हुई लग्जरी स्पोर्ट्स कार का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

पानी में फर्राटा भरती दिखी कार

वायरल वीडियो में दुबई की आलीशान और गगनचुंबी इमारतें नजर आती हैं। इमारतों के सामने समुद्र है और इसी समुद्र में एक पीले रंग की स्पोर्ट्स कार पानी के ऊपर नजर आती है। देखकर लगता है कि कार पानी में डूब जाएगी। मगर हैरान होंगे कि ऐसा कुछ नहीं होता, बल्कि कार में बैठा शख्स इसकी रफ्तार बढ़ाता है और ये गोली की रफ्तार से दौड़ती है। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि सड़क पर दौड़ने पर कार कैसे पानी में फर्राटा भर रही है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

हालांकि आप इससे पहले कुछ और समझ पाएं पहले इसके पीछे का मैकेनिज्म जान लीजिए। दरअसल ये कार नहीं एक मोटर बोट है जिसे कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है जो लग्जरी कार की तरह नजर आती है। ये देखने में बिल्कुल किसी स्पोर्ट्स कार की तरह ही नजर आती है। मालूम हो कि समंदर फर्राटा भरती हुई इस कार का वीडियो इंस्टाग्राम पर dubai.travelers नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article