Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो हिमाचल प्रदेश में ऊना जिले का बताया गया है। दावा किया गया है कि यहां एक विशालकाय अजगर नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया। अजगर शिकार को निगलकर एक जगह आराम से पड़ा था कि तभी ग्रामीणों की भीड़ सांप के करीब पहुंच गई। इसके बाद लोगों ने अजगर के साथ जो कुछ किया किसी को भी हैरान कर देगा। वायरल हो रहा पचास सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि भूखा अजगर शिकार की तलाश में था। काफी कोशिश के बाद उसकी नजर नीलगाय के बच्चे पर पड़ी।
जब लोगों ने अजगर को शिकार उगलने पर मजबूर किया। (Photo/X.com)
जिंदा शिकार निगल गया अजगर
अब भूखे अजगर ने उसे ही अपना शिकार बनाने का प्लान बनाया। इसके लिए वो बड़ी चालाक से शिकार के करीब पहुंचा और तुरंत दबोच लिया। अजगर थोड़ी ही देर में पूरा शिकार जिंदा निगल लिया। शिकार निगल के बाद अजगर वहीं आराम से पड़ गया। मगर ऊना जिले के हरोली में फिर अजगर के साथ जो कुछ हुआ किसी के भी होश उड़ा देगा। वायरल वीडियो में देखेंगे कि ग्रामीणों को जैसे ही पता चला कि अजगर नीलगाय का बच्चा निगल गया है, उन्होंने तुरंत अजगर को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने अजगर को पूंछ से पकड़ लिया और उसे शिकार उगलने के लिए मजबूर कर दिया।
यहां एक्स पर देखिए वीडियो
हैरान करने वाले में नजारे में देखेंगे को लोगों ने सांप को शिकार उगलने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद अजगर धीरे-धीरे निगल चुके शिकार को वापस निकालता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ा देगा। पूरी घटना से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। वीडियो पर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। नेटिजन्स ने लोगों के इस व्यवहार को प्रकृति के खिलाफ भी बताया है। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @ParveenKaswan नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
