Bageshwar Sarkar Viral Video: बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल होते हैं। इन वीडियो में कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर लोग खुश हो जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो उनके किसी कार्यक्रम से सामने आया है। इस वीडियो में एक मासूम सा छोटा बच्चा मंच पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने पहुंचा है।
बागेश्वर सरकार से बच्चे की अनोखी डिमांड
वीडियो में आप देख पाएंगे कि बच्चा मंच पर पहुंचकर बागेश्वर सरकार से बहुत ही अनोखी डिंमाड कर रहा है। बच्चा अपने तोतली आवाज में जिस तरह पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सामने अपनी डिमांड रखता नजर आ रहा है। उसके बेबाक अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। आप देख पाएंगे कि बच्चे की डिमांड पर कार्यक्रम में मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। सिर्फ यही नहीं जब वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो इंटरनेट पर भी वीडियो ने यूजर्स को अपनी तरफ खींचा है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख पाएंगे एक नन्हा सा बच्चा मंच पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पास पहुंचता है। इसके बाद बड़ी ही बेबाकी से मासूम अंदाज में पूछता है, 'आपके पास हनुमान जी आते हैं?' जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस सवाल पर मुस्कुराकर कहते हैं कि हां तो बच्चा इसके बाद जो बोलता है, उसकी उम्मीद बागेश्वर सरकार को भी नहीं रही होगी। बच्चे ने बिना किसी झिझक तुरंत बोला- 'बुलाकर लाइए, मुझे मिलना है।' जैसे ही बच्चा यह बात कहता है, वहां मौजूद पब्लिक झूम उठती है। बच्चे की इस मासूम डिमांड को सुनते ही वहां मौजूद लोग जोर-जोर से ठहाके लगाने लगते हैं। इसके बाद वहां का पूरा माहौल बेहद खुशनुमा हो जाता है। वहीं जब धीरेंद्र शास्त्री बच्चे की इस बात को सुनते हैं तो वह भी मुस्कुराते लगते हैं।
बच्चे की तोतली आवाज दिल जीत लेगी
वीडियो में आप देख पाएंगे कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में उस मासूम से बातचीत करते हैं। जहां एक तरफ बच्चे की बेबाकी लोगों का दिल जीत रही है, वहीं उसकी मासूम और तोतली आवाज लोगों को खूब भा रही है। इस कारण सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है। वीडियो को kalinjar_fort_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो यूपी के बांदा का बताया जा रहा है, जिसे तीन दिन पहले सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया।
