वायरल न्यूज़

Viral Video: 'क्या हुआ तेरा वादा...' इस सिंगर ने माइक में नहीं पाइप में गाया गाना, इंटरनेट यूजर्स बोले-रफी साहब की दिला दी याद

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक 1977 की फिल्म हम किसी से कम नहीं का मशहूर गाना 'क्या हुआ तेरा वादा' गाते हुए दिखाई देता है। खास बात यह है कि वह गाना माइक में नहीं बल्कि एक पाइप में गाता है।

Image

इस सिंगर को माइक की जरूरत नहीं!(Instagram)

सोशल मीडिया पर वैसे तो हर दिन दर्जनों क्या सैकड़ों वीडियो पोस्ट होते रहते हैं। पर बहुत कम वीडियो होते हैं। जो इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के बारे में चर्चा करने से पहले आपसे एक सवाल पूछते हैं। आपने इंटरनेट पर कई लोगों को फिल्मी गाना गाते हुए तो जरूर सुना होगा। पर क्या किसी को पाइप में गाना गाते हुए देखा या सुना है? अगर नहीं तो यह वायरल वीडियो देख लीजिए। इसमें ऐसा ही कुछ दिखाई दे रहा है। शायद इसके वायरल होने का कारण भी यही हो सकता है।

वीडियो में क्या है

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि साल 1977 में ऋषि कपूर और काजल किरण की आई फिल्म 'हम किसी से कम नहीं' का फेमस गाना 'क्या हुआ तेरा वादा' को एक शख्स गाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में गौर करने वाली जो बात है वह यह है कि गाना गा रहा है लड़का इस सॉन्ग को माइक में नहीं बल्कि एक पाइप में गा रहा है। इसके इसी टैलेंट की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसकी आवाज को मोहम्मद रफी की आवाज के साथ तुलना की जा रही है। वीडियो पर लिखा है कि सिंगर माइक की जरूरत नहीं है।

इस वीडियो इंस्टाग्राम पर pipe_singer नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसको पोस्ट करने के बाद कैप्शन में 'क्या हुआ तेरा वादा' लिखा हुआ है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कई तरह के कमेंट्स लिखे हैं। जिसमें पहले ने लिखा: "रफी साहब की मखमली आवाज की याद दिला दी। बहुत सुंदर", "सारा कमाल पाइप का नहीं है भाई, आवाज का कमाल है। इनकी आवाज वाकई खूबसूरत है।", तीसरे ने लिखा: "भाई रुकना नहीं आपकी आवाज बहुत अच्छी है आप और मेहनत करो आगे बढो",तो वहीं पर एक ने यूजर्स ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा: "शायद यह पाइप प्रेमिका के बाथरूम का है उस तक आवाज जा रही होगी", वहीं पर एक अन्य ने लिखा: बहुत उम्दा भाई, मस्त है आवाज। आपको भविष्य के लिए ढ़ेरों शुभकामनाएं" वीडियो लाखों लोगों ने देखा है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article