वायरल न्यूज़

Viral Video: बाइक स्टार्ट करते ही बिगड़ गया बैलेंस, गेट लेकर ऐसे उड़ा देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स के साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे वो शायद ही कभी भूल पाएगा। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी चौंक जाएंगे।

Image

बाइक चलाते हुए शख्स के साथ हुआ खेल (तस्वीर साभार- comedyking5)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक चलाते हुए बिगड़ गया बैलेंस
  • गेट लेकर सड़क पार पहुंच गया शख्स
  • नजारा देखकर चौंक जाएंगे आप

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) काफी फनी होते हैं, तो कुछ को देखकर लोग चौंक जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। क्योंकि, एक शख्स के साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे वो शायद ही कभी भूल पाए।

कई बार बाइक चलाते हुए लोगों का बैलेंग बिगड़ जाता है और घटना घट जाती है। वहीं, जब कभी कोई बाइक चलाना सीख रहा होता है, तो अक्सर उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और बाइक लेकर गिर पड़ता है। आप में से कई लोगों के साथ ऐसा हुआ है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स बाइक स्टार्ट करके चलाना शुरू कर रहा है, लेकिन अचानक उसका बैलेंग बिगड़ जाता है। जैसे ही उसका बैलेंस बिगड़ता है, वो गेट लेकर उड़ जाता है और रोड क्रॉस करते हुए गिर पड़ता है। देखें शॉकिंग वीडियो...

शख्स के साथ हुआ खेल

नजारा देखने के बाद आप भी जरूर चौंक गए होंगे। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो एक पल के लिए दंग रह गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'comedyking5' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ हैरानी भी जता रहे हैं। किसी का कहना है कि भाई के साथ तो खेल हो गया। किसी का कहना है कि लगता है बाइक चलाना सीख रहा था। किसी का कहना है कि लगता है फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article