वायरल न्यूज़

समंदर में गोते लगा रही थी लड़की, तभी शार्क ने कर दिया हमला, रूह कंपा देने वाला है ये नजारा

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक महिला डाइवर पर शार्क अटैक कर देता है। इसे देखने के बाद आप कांप उठेंगे। यूजर्स का कहना है कि लड़की बाल-बाल बच गई।

Image

महिला डाइवर पर शार्क ने किया हमला (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला डाइवर पर शार्क ने किया हमला
  • पैरों पर आए गंभीर निशान
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Shark Attack On Scuba Diver: समंदर में कितना राज छिपा है, इसका अंदाजा शायद ही कोई लगा पाए। इसकी गहराईयों में कई ऐसे जीव भी हैं, जो बेहद ही खतरनाक हैं। इन्हीं में से एक शार्क भी है। यह सब जानते हुए भी रोमांच का आनंद लेने के लिए कई बार लोग समंदर की गहराईयों में चले जाते हैं। रोमांचक अनुभव के लिए यह काफी आनंददायक है। लेकिन कई बार यह खतरनाक साबित हो सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला स्कूबा डाइवर समंदर की गहराईयों में वीडियो बनाने के लिए जाती है। इस दौरान वह शार्क के ग्रुप के पास पहुंचती है और वीडियो बनाना चाहती है। तभी एक शार्क उसके पास आता है और उसके पैरों पर काट लेता है। वीडियो में शार्क के दांत के निशान लड़की के पैरों पर साफ देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करने वाली लड़की का नाम लिलियन टैगलियारी है, जो ब्राजील की एक स्कूबा डाइवर है, जो मालदीव में एंजॉय करने के लिए पहुंची थी।

महिला डाइवर पर शार्क ने किया हमला

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि शिकार होने से बाल-बाल बची। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि स्कूबा डाइवर को एक सेफ स्थान पर ही मस्ती करनी चाहिए, शार्क के बीच खतरनाक साबित हो सकता है। बता दें, इस वीडियो को 'lilian.has.travelbug' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 85 हजार से अधिक लाइक्स किए जा चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article