वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़की को डांस करता देख बेकाबू हो गए बूढ़े अंकल! देखिए फिर सबके सामने क्या करने लगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 11, 2022, 01:24 PM IST

Viral Video: बुजुर्ग शख्स स्टेज पर नाच रही एक हसीना के साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) के सुपरहिट गाने 'सलाम-ए-इश्क' पर ऐसा डांस करते हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।

Image

बुजुर्ग का डांस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • जबरदस्त डांस करते हैं बुजुर्ग शख्स
  • स्टेज पर नाच रही थी लड़की
  • नीचे ठुमके लगा रहे थे बुजुर्ग शख्स

Viral Video: बुढ़ापे में इंसान के शरीर की शक्ति क्षीण हो जाती है और वह पहले के मुकाबले कम एक्टिव हो जाता है। जबकि, कुछ लोग ऐसे होते हैंं, जिनके लिए उम्र सिर्फ एक नंबर होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग शख्स का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर जहां कई लोग काफी खुश हो रहे हैं, वहीं ज्यादातर लोगों को वीडियो देखकर मजा आ रहा है। आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग शख्स स्टेज पर डांस कर रही एक हसीना को देखकर फुल एनर्जी से भर जाते हैं।

बुजुर्ग का जोशीला अंदाज

इसके बाद बुजुर्ग शख्स उस हसीना के साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) के सुपरहिट गाने 'सलाम-ए-इश्क' पर ऐसा डांस करते हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हसीना डांस के स्टेज पर अमिताभ-रेखा के हिट गाने पर झूम-झूमकर नाच रही होती है। इसी बीच दर्शकों में बैठे बुजुर्ग शख्स को भी डांस का जोश चढ़ जाता है। इसके बाद वह स्टेज के नजदीक पहुंचकर डांस करने लगते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में आप बुजुर्ग शख्स का डांस देखकर उनके दीवाने हो जाएंगे। वह बहुत ही जबरदस्त डांस करते हैं। उनका डांस देखकर लोग उस हसीना की तरफ देखना छोड़ दादा जी की तरफ देखने लगते हैं। बुजुर्ग शख्स के डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर राहुल मेहरा नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'परफॉर्मेंस' बता दें कि दादा जी के डांस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो को 1 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article