Fight Viral Video: मजबूत मसल्स वाले इंसान को देखकर लोग दूर से ही किनारा कर लेते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि जिसकी बॉडी अच्छी होती है, उससे भिड़ने से लोग डरते हैं। हालांकि, कई बार बड़े-बड़े सुरमाओं को कोई पतला-दुबला शख्स भी धूल चटा देता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक 72 साल का बूढ़ा आदमी 190 किलो के फाइटर को धूल चटा देता है।
बुजुर्ग फाइटर ने दी पहलवान को मात
वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए हैं। लोगों को जरा भी उम्मीद नहीं थी कि एक फाइटर और एक बुजुर्ग की लड़ाई का ऐसा रिजल्ट निकलेगा। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। वीडियो ने सभी को हैरान करके रख दिया है। आप देख सकते हैं कि एक 72 साल का बुजुर्ग आदमी 190 किलोग्राम के फाइटर से ऐसे फाइट करते हैं, जैसे वह मात्र 30-35 साल के हों। इस दौरान बुजुर्ग फाइटर को अपनी बाजुओं की ताकत दिखाते हैं। देखा जा सकता है कि बुजुर्ग शख्स 190 किलो के फाइटर को एक ही पंच में चित कर देते हैं। देखें वीडियो-
वीडियो में आपको एक मोटा-तगड़ा फाइटर दिख रहा होगा। इसी फाइटर के साथ पतले-दुबले बुजुर्ग शख्स की फाइट होती है। वीडियो शुरू होने से पहले लगता है कि 190 किलो का फाइटर बुजुर्ग शख्स पर भारी पड़ जाएगा। हालांकि, होता इसके बिल्कुल उल्टा है। देखते ही देखते बुजुर्ग शख्स उस फाइटर पर भारी पड़ जाते हैं और उसे दनादन पंच मारते हैंं। एक पंच सीधे फाइटर के मुंह पर लगता है और वह दर्द से कराहने लगता है।आपक देख सकते हैं कि उसके मुंह से खून भी निकल आता है। वीडियो को @FightHaven नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।
