वायरल न्यूज़

viral video: विमान में पिता ने पायलट बेटे को दिया खास सरप्राइज! कैप्टन की बात सुन तालियां बजाने लगे यात्री

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फ्लाइट के कैप्टन रणवीर यात्रियों से खास ऐलान करते हैं। वह बताते हैं कि इसी एयरपोर्ट से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था और आज उसी फ्लाइट में उनके पिता भी सफर कर रहे हैं।

Image

फ्लाइट में पिता ने बेटे को किया सरप्राइज! देखें वीडियो (Photo: X/@realkaypius)

Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर पर में ना सिर्फ जमीन पर चलने वाली गाड़ियों में अजब-गजब वायरल वीडियो देखने को मिलते हैं, बल्कि आसमान में उड़ने वाले विमान में भी अक्सर कई वीडियो देखने को मिल ही जाते हैं। हवाई जहाज का सफर आमतौर पर सीधा होता है। लोग एयरपोर्ट पहुंचते हैं, सीट पर बैठते हैं, कुछ क्षण में वह अपने मंजिल तक पहुंच जाते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा पल आ जाता है जो पूरी जिंदगी याद रह जाता है। ऐसा ही एक खास और भावुक नजारा हाल ही में एक फ्लाइट में देखने को मिला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फ्लाइट के कैप्टन माइक पर यात्रियों से बात करते हैं। उन्होंने अपना नाम रणवीर बताया और कहा कि आज की उड़ान उनके लिए बहुत खास है।

सभी यात्री हो गए भावुक

रणवीर ने बताया कि करीब 39 साल पहले उन्होंने इसी डाबोलिम एयरपोर्ट से अपने करियर की शुरुआत की थी। उस समय वह नेवी में ट्रेनिंग ले रहे थे और आज उसी जगह से एक कमांडर बनकर फ्लाइट उड़ा रहे हैं। इसके बाद कैप्टन ने जो कहा, उसने सभी यात्रियों को भावुक कर दिया। उन्होंने बताया कि इस फ्लाइट में उनके पिता भी सफर कर रहे हैं। उनके पिता आम यात्री नहीं हैं, बल्कि भारत की नौसेना के बड़े अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने देश की सेवा लंबे समय तक की है और ऊंचे पद पर काम किया है। कैप्टन ने आगे बताया कि उनके पिता के साथ उनके पुराने साथी और नौसेना के एक और वरिष्ठ अधिकारी भी उसी फ्लाइट में बैठे हैं।

यानी एक ही विमान में देश सेवा से जुड़ी तीन पीढ़ियां मौजूद थीं। कैप्टन ने बताया कि जब उन्होंने करियर शुरू किया था, तब उनके पिता खुद एक कमांडर थे और बाद में वही नौसेना के सबसे बड़े पद तक पहुंचे। सबसे खास पल तब आया जब कैप्टन खुद अपने पिता के पास गए और उनके लिए खाना लेकर आए। फिर उन्होंने यात्रियों को अपने पिता से मिलवाया और कहा कि आगे बैठे ये मेरे पिता हैं और आज मैं उनकी फ्लाइट का कैप्टन हूं। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @realkaypius नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article