बिजनेस

सोने का भाव आज का (27 अक्टूबर 2026): आज सुबह क्या है रेट, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K की कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 27 October 2026: पटना, लखनऊ, दिल्ली-NCR समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 27 October 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज (मंगलवार) बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.05% बढ़कर यानी 77 रुपये बढ़त के साथ 1,43,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। यह पिछले कारोबारी दिन 1,43,073 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,43,530 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,022.00 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 1,46,300 रुपये (सभी टैक्स समेत) प्रति 10 ग्राम पर है। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,900 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,31,000 रुपये, 18 कैरेट की कीमत 1,07,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (100 ग्राम)22 कैरेट सोना (100 ग्राम)18 कैरेट सोना (100 ग्राम)
दिल्ली₹142900₹131000₹107210
मुंबई₹142750₹130850₹107060
कोलकाता₹142750₹130850₹107060
चेन्नई₹142750₹130850₹107050
पटना₹142800₹130900₹107110
लखनऊ₹142900₹131000₹107210
मेरठ₹142900₹131000₹107210
अयोध्या₹142900₹131000₹107210
कानपुर₹142900₹131000₹107210
अलीगढ़₹142900₹131000₹107210
मुरादाबाद₹142900₹131000₹107210
मिर्जापुर₹142900₹131000₹107210
झांसी₹142900₹131000₹107210
मथुरा₹142900₹131000₹107210
आगरा₹142900₹131000₹107210
गोरखपुर₹142900₹131000₹107210
बरेली₹142900₹131000₹107210
प्रयागराज₹142900₹131000₹107210
वाराणसी₹142900₹131000₹107210
गाजियाबाद₹142900₹131000₹107210
नोएडा₹142900₹131000₹107210
गुरुग्राम₹142900₹131000₹107210
चंडीगढ़₹142900₹131000₹107210
जयपुर₹142900₹131000₹107210
लुधियाना₹142900₹131000₹107210
गुवाहाटी₹142750₹130850₹107060
जलगांव₹142750₹130850₹107060
भोपाल₹142800₹130900₹107110
इंदौर₹142800₹130900₹107110
अहमदाबाद₹142800₹130900₹107110
वडोदरा₹142800₹130900₹107110
सूरत₹142800₹130900₹107110
पुणे₹142750₹130850₹107060
नागपुर₹142750₹130850₹107060
नासिक₹142780₹130880₹107090
बैंगलोर₹142750₹130850₹107060
कटक₹142750₹130850₹107060
भुवनेश्वर₹142750₹130850₹107060
केरल₹142750₹130850₹107060
अमरावती₹142750₹130850₹107060
विशाखापत्तनम₹142750₹130850₹107060
मैसूर₹142750₹130850₹107060
विजयवाड़ा₹142750₹130850₹107060
कोयंबटूर₹142750₹130850₹107050
मंगलौर₹142750₹130850₹107060
मदुरै₹142750₹130850₹107050
रायपुर₹142750₹130850₹107060
बेलगाम₹142750₹130850₹107060
राजमुंदरी₹142750₹130850₹107060
हैदराबाद₹142750₹130850₹107060
दावनगेरे₹142750₹130850₹107060
बेल्लारी₹142750₹130850₹107060
सलेम₹142750₹130850₹107050
वेल्लोर₹142750₹130850₹107050
अमरावती₹142750₹130850₹107060
गुंटूर₹142750₹130850₹107060
नेल्लोर₹142750₹130850₹107060
काकीनाडा₹142750₹130850₹107060
तिरुपति₹142750₹130850₹107060
कडपा₹142750₹130850₹107060
अनंतपुर₹142750₹130850₹107060
वारंगल₹142750₹130850₹107060
निजामाबाद₹142750₹130850₹107060
खम्मम₹142750₹130850₹107060
बेरहामपुर₹142750₹130850₹107060
राउरकेला₹142750₹130850₹107060
राजकोट₹142800₹130900₹107110
वसई-विरार₹142780₹130880₹107090
औरंगाबाद₹142750₹130850₹107060
सोलापुर₹142750₹130850₹107060
भिवंडी₹142780₹130880₹107090
कोल्हापुर₹142750₹130850₹107060
लातूर₹142780₹130880₹107090
तिरुपुर₹142750₹130850₹107050
तिरुनेलवेली₹142750₹130850₹107050
त्रिची₹142750₹130850₹107050
संबलपुर₹142750₹130850₹107060
इरोड₹142750₹130850₹107050
कोच्चि₹142750₹130850₹107060
थाइन₹142750₹130850₹107060
अमृतसर₹142900₹131000₹107210
नागरकोइल₹142750₹130850₹107050
तिरुवनंतपुरम₹142750₹130850₹107060
तंजावुर₹142750₹130850₹107050
गोवा₹142750₹130850₹107060
करूर₹142750₹130850₹107050
कुंभकोणम₹142750₹130850₹107050
नमक्कल₹142750₹130850₹107050
धर्मपुरी₹142750₹130850₹107050
डिंडीगुल₹142750₹130850₹107050
तूतीकोरिन₹142750₹130850₹107050
कुड्डालोर₹142750₹130850₹107050
कांचीपुरम₹142750₹130850₹107050
कृष्णागिरी₹142750₹130850₹107050
विल्लुपुरम₹142750₹130850₹107050
कोविलपट्टी₹142750₹130850₹107050
तिरुवन्नामलाई₹142750₹130850₹107050
होसुर₹142750₹130850₹107050
कराइकुडी₹142750₹130850₹107050
पुदुक्कोट्टई₹142750₹130850₹107050
रामनाथपुरम₹142750₹130850₹107050
अम्बुर₹142750₹130850₹107050
कन्याकुमारी₹142750₹130850₹107050
नागपट्टिनम₹142750₹130850₹107050
विरुधुनगर₹142750₹130850₹107050
कल्लाकुरिची₹142750₹130850₹107050
पोलाची₹142750₹130850₹107050
अर्काट₹142750₹130850₹107050
पलानी₹142750₹130850₹107050
अरियालूर₹142750₹130850₹107050
मोहाली₹142900₹131000₹107210
परमाकुदी₹142750₹130850₹107050
पेरम्बलूर₹142750₹130850₹107050
जयनकोंडम₹142750₹130850₹107050
कोडईकनाल₹142750₹130850₹107050
ऊटी₹142750₹130850₹107050
रामेश्वरम₹142750₹130850₹107050
शिवगंगा₹142750₹130850₹107050
तिरुवरुर₹142750₹130850₹107050
त्रिशूर₹142750₹130850₹107060
पांडिचेरी₹142750₹130850₹107050
चित्रदुर्ग₹142750₹130850₹107060
गडग₹142750₹130850₹107060
बागलकोट₹142750₹130850₹107060
मंड्या₹142750₹130850₹107060
भद्रावती₹142750₹130850₹107060
कोलार₹142750₹130850₹107060
तुमकुर₹142750₹130850₹107060
कोल्लम₹142750₹130850₹107060
अलाप्पुझा₹142750₹130850₹107060
कोट्टायम₹142750₹130850₹107060
पलक्कड़₹142750₹130850₹107060
मलप्पुरम₹142750₹130850₹107060
कोझिकोड₹142750₹130850₹107060
कन्नूर₹142750₹130850₹107060
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव ( 27 अक्टूबर 2026)

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

रुपये में कमजोरी और वैश्विक बाजारों में मामूली सुधार से सोने की कीमतों को समर्थन मिला। देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,46,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 17.49 डॉलर यानी 0.44 प्रतिशत बढ़कर 4,013.12 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग होने के बीच सटोरियों के नए सौदे करने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत सोमवार को 817 रुपये चढ़कर 1,42,841 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 817 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत बढ़कर 1,42,841 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस दौरान 811 लॉट का कारोबार हुआ। इस बीच, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,014.81 डॉलर प्रति औंस हो गया। एक्सपर्ट्स ने बताया कि बाजार प्रतिभागियों के नए सौदे करने से सोने की कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि घरेलू बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक बाजारों में मामूली सुधार के साथ कच्चे तेल की कमजोर कीमतों, अमेरिकी डॉलर में स्थिरता और बेंचमार्क अमेरिकी बॉण्ड पर प्रतिफल में गिरावट से सर्राफा कीमतों को समर्थन मिला।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस विभाग के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि खाड़ी देश अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक वार्ता फिर शुरू कराने के प्रयास कर रहे हैं। वहीं, अमेरिका, ईरान के खिलाफ नए सैन्य विकल्पों पर विचार कर रहा है। इस बीच, हाजिर सोने की कीमतों में मामूली बढ़त दर्ज की गई।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी के अनुसार, इस सप्ताह बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले पर रहेगी। निवेशक महंगाई संबंधी चिंताओं और अमेरिकी चुनाव से जुड़ी अनिश्चितता के बीच ब्याज दरों के परिदृश्य तथा केविन वार्श के भावी नीतिगत संकेतों का आकलन कर रहे हैं।

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट आई। सोमवार को रुपया 29 पैसे टूटकर 95.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे डॉलर में भुगतान किए जाने वाले सोने का आयात महंगा हो गया और घरेलू कीमतों को समर्थन मिला।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article