वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (03-02-2026): बाज के सामने जब आई लोमड़ी, आगे जो हुआ उस पर आपको नहीं होगा यकीन, देखें Viral Video

aaj ka viral video (03-02-2026): Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बहादुर बाज़ लोमड़ी के सामने डटकर खड़ा नजर आता है। आमतौर पर पक्षी डरकर उड़ जाते हैं, लेकिन इस बाज ने पंख फैलाकर लोमड़ी को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद बाज आराम से पानी में नहाने लगा।

Image

बाज के सामने जब आई लोमड़ी, वीडियो में देखें आगे क्या हुआ (फोटो: X/@Thebestfigen)

Aaj ka viral video (03-02-2026): सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में एक बाज़ और एक लोमड़ी आमने-सामने नजर आते हैं। आमतौर पर जब कोई पक्षी किसी जंगली जानवर को देखता है तो तुरंत उड़कर भाग जाता है, लेकिन इस बार मामला बिल्कुल अलग था। यहां बाज़ ने डरने के बजाय बहादुरी दिखाई और लोमड़ी के सामने डटकर खड़ा रहा। वीडियो जंगल में लगे वाइल्डलाइफ कैमरे से रिकॉर्ड किया गया है। इसमें दिखता है कि पानी के पास एक बाज़ आराम से बैठा होता है।

वीडियो में बाज अपने बड़े-बड़े पंख फैलाता और लोमड़ी को घूरता

तभी वहां एक चालाक लोमड़ी आ जाती है और धीरे-धीरे बाज की तरफ बढ़ती है। ऐसा लगता है जैसे वह शिकार करने की सोच रही हो। लेकिन बाज बिल्कुल नहीं घबराता। वह अपने बड़े-बड़े पंख फैलाता है और लोमड़ी को घूरकर देखता है। बाज के तेवर देखकर लोमड़ी कुछ देर तक रुक जाती है। वह आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं कर पाती और दूरी बनाकर खड़ी रहती है। दोनों कुछ समय तक एक-दूसरे को देखते रहते हैं। फिर बाज़ ऐसा करता है जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वह आराम से पानी में उतर जाता है और नहाने लगता है, जैसे आसपास कोई खतरा ही न हो।

24 लाख लोगों ने अब तक देखा

बाज का यह आत्मविश्वास देखकर लोमड़ी पीछे हट जाती है। उसे समझ आ जाता है कि यह शिकार आसान नहीं है। इसके बाद वह वहां से धीरे-धीरे चली जाती है। बाज पूरे समय शांत रहता है और अपने अंदाज में पानी में खेलता रहता है। यह बाज कोई आम पक्षी नहीं है। इसे इबेरियन इम्पीरियल ईगल कहा जाता है। यह यूरोप के सबसे दुर्लभ शिकारी पक्षियों में से एक है। यह ज्यादातर स्पेन और पुर्तगाल के कुछ इलाकों में पाया जाता है। यह खुले मैदानों और जंगलों में रहना पसंद करता है।

इस वीडियो ने लोगों को इसलिए भी चौंकाया क्योंकि आमतौर पर जानवर शिकारी से डर जाते हैं, लेकिन इस बाज़ ने बिना घबराए अपनी ताकत और समझदारी दिखाई। सोशल मीडिया पर लोग इसकी बहादुरी की खूब तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया के एक्स पर @Thebestfigen नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 2.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article