वायरल न्यूज़

Viral Video: तार में फंसकर तड़पता दिखा कबूतर तो जान बचाने पहुंच गया पुलिसकर्मी, देखें फिर क्या हुआ

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 06:05 PM IST

Viral Video: आप देख सकते हैं कि कबूतर को तार में फंसा देखकर एक पुलिसकर्मी उसके पास पहुंच जाता है। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे तार से बचने में सहायता करता है। तार में फंसे तड़पते पक्षी की जान बचाते देख सोशल मीडिया यूजर्स उस पुलिसकर्मी की जमकर सराहना कर रहे हैं और वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं।

Image

कबूतर का वीडियो

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो
  • किसी तार में फंस जाता है कबूतर
  • तार में फंस जाती है कबूतर की गर्दन

Viral Video: इंसानों की बस्तियां इतनी बढ़ती जा रही हैं कि बेजुबान जानवरों और पक्षियों का जीना मुश्किल हो गया है। कई बार वो इंसान की सहूलियत के लिए बनाए गए किसी चीज में फंस जाते हैं। जिससे उनकी जान पर भी खतरा आ जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक कबूतर से जुड़ा है। वीडियो में एक कबूतर एक तार में फंसा दिखाई दे रहा है। वह तार में फंसकर फड़फड़ा रहा होता है। ऐसा लगता है कि उसकी गर्दन तार में फंस गई थी।

वीडियो देखकर हार बैठेंगे अपना दिल

वीडियो में इसके बाद जो होता है, वह देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। आप देख सकते हैं कि कबूतर को तार में फंसा देखकर एक पुलिसकर्मी उसके पास पहुंच जाता है। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे तार से बचने में सहायता करता है। तार में फंसे तड़पते पक्षी की जान बचाते देख सोशल मीडिया यूजर्स उस पुलिसकर्मी की जमकर सराहना कर रहे हैं और वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि पुलिसकर्मी कैसे एक बेजुबान की जिंदगी बचा रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो को@Gulzar_sahab नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरूआत में आप देख सकते हैं कि किसी मेट्रो स्टेशन पर एक तार में कबूतर फंस गया है। यह कबूतर तार से बाहर निकलने के लिए काफी छटपटा रहा है। हालांकि, लाख कोशिश के बाद भी वह तार से निकलने में असमर्थ है। इसी बीच एक पुलिसकर्मी की नजर कबूतर पर पड़ती है। वह दौड़कर कबूतर को बचाने पहुंच जाता है। आप देख सकते हैं कि पुलिसकर्मी काफी मुश्किल से दीवार का सहारा लेकर उसे बचाने की कोशिश करता है और कुछ लोगों की मदद से तार को काटकर कबूतर को उससे आजाद करता है। इसके बाद उसे उड़ा देता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article