वायरल न्यूज़

Viral VIDEO: पंडित जी ने दूल्हे को बताया शादी के 7वें वचन का मतलब, लोगों ने दी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Feb 27, 2023, 08:38 AM IST

हिंदू धर्म में शादी के वक्त दुल्हा दुल्हन को 7 फेरे दिलाए जाते हैं जिसमें हर फेरे में एक अलग ही वचन दिलाया जाता है। 7 वचनों में सबसे महत्वपूर्ण होता है शादी का 7वां वचन। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर शादी के 7वें वचन से जुड़ा एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

पंडित जी ने दूल्हे को बताया शादी के 7वें वचन का मतलब(Source:Instagram)

शादियों के इस सीजन में कई तरह के मजेदार वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कभी डांस तो कभी फनी वीडियोज की सोशल मीडिया पर बाहार आ गई है। हिंदू धर्म में शादी को एक पवित्र और जन्म-जन्मांतर का बंधन कहा जाता है। शादी के बंधन में बंधने के बाद दुल्हा और दुल्हन को एक दूसरे का साथ अंतिम क्षण तक निभाना पड़ता है। हिंदू धर्म में शादी के वक्त दुल्हा दुल्हन को 7 फेरे दिलाए जाते हैं जिसमें हर फेरे में एक अलग ही वचन दिलाया जाता है। 7 वचनों में सबसे महत्वपूर्ण होता है शादी का 7वां वचन। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर शादी के 7वें वचन से जुड़ा एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन बैठे हुए हैं और पंडित जी दूल्हे से कहते हैं कि ‘कन्या अपने सातवें वचन में आपसे बहुत बड़ा वचन ले रही हैं। इस सातवें वचन में अगर आपके सामने चाहे इंद्र की परी ही क्यों न आ आए, लेकिन आप मेरे सिवा किसी पराई स्त्री की तरफ निगाह उठाकर भी नहीं देखेंगे। अगर यह वचन आपको मंजूर हो, तो मैं आपके बाएं भाग में आने के लिए तैयार हूं’।

शादी के सातवें वचन से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। लोग इस मजेदार वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर hindustani_helper नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘ध्यान रखिए जीजा जी’। इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक 2.5 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा है, जबकि 18 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वहीं, वीडियो देखने के बाद लोगों ने तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, ‘इतना बड़ा वचन शादी करें कैंसल।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article