विंटर ट्रिप के लिए बेस्ट हैं राजस्थान की 7 शानदार जगहें, नजारे देख दिल खुश हो जाएगा

Winter Places to visit in Rajasthan: सर्दियों में राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जानें कि आप कहां-कहां घूमने जा सकते हैं। यहां के शाही महल, झीलें, किले, बाजार और खाना-पान - सब मिलाकर आपको ठंड में घूमने की बढ़िया वजह देते हैं। जानें अगर राजस्थान एक्सप्लोर करना हो तो सर्दी के सीजन में राजस्थान में कहां जाना बेस्ट रहेगा और क्यों।

Authored by: Medha ChawlaUpdated Oct 26 2026, 13:13 IST
घूमें राजस्थानImage Credit : Canva01 / 08

घूमें राजस्थान

सर्दी के मौसम को राजस्थान में घूमने के लिए बढ़िया माना जाता है। अगर आप भी नवंबर-दिसंबर या आगे जनवरी में कहीं जानें का प्लान कर रहे हैं तो जानें कि राजस्थान में क्या-क्या एक्सप्लोर कर सकते हैं।

जयपुरImage Credit : Canva02 / 08

जयपुर

गुलाबी शहर में आप शाही महलों की खूबसूरती देख सकते हैं। आमेर किला, हवा महल और सिटी पैलेस की सैर इस मौसम में करना आसान रहेगा। सर्दियों का सुहावना मौसम यहां के ऐतिहासिक स्थलों और रंगीन बाजारों को घूमने के लिए शानदार है।

उदयपुरImage Credit : Canva03 / 08

उदयपुर

इस शहर में आप झीलों के किनारे सुकून भरे पल बिता सकते हैं। पिछोला झील में बोटिंग करें, सिटी पैलेस की भव्यता देखें और सूर्यास्त के खूबसूरत नजारे का आनंद लें। कपल्स और परिवारों के लिए यह बेहतरीन विकल्प है।

जैसलमेरImage Credit : Canva04 / 08

जैसलमेर

रेत के समंदर में डेजर्ट सफारी का मजा इस मौसम का मजा दोगुना कर देगा। सुनहरे किले से लेकर सम के रेतीले धोरों तक, जैसलमेर में देखने के लिए बहुत कुछ है। ऊंट की सवारी, लोक संगीत और रेगिस्तान में कैंपिंग का अनुभव भी लें।

जोधपुरImage Credit : Canva05 / 08

जोधपुर

नीले घरों और विशाल किले का दीदार आपको घूमने का अच्छा मौका देगा। मेहरानगढ़ किले से शहर का नजारा देखें और पुरानी गलियों में घूमते हुए राजस्थानी संस्कृति को करीब से जानें। यहां के बाजार और मिर्ची बड़ा जैसे स्थानीय स्वाद भी खास हैं।

माउंट आबूImage Credit : Canva06 / 08

माउंट आबू

राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन में भी सर्दी की कुछ छुट्टियां बिताई जा सकती हैं। नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर और गुरु शिखर यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। पहाड़ों और प्राकृतिक नजारों के बीच कुछ शांत पल बिताने के लिए यहां जा सकते हैं।

रणथंभौरImage Credit : Canva07 / 08

रणथंभौर

जंगल सफारी में बाघ देखने का रोमांच आपको इस मौसम में बढ़िया ट्रैवनल वाइब देगा। वन्यजीवों के शौकीनों के लिए रणथंभौर खास महत्व भी रखता है। यहां जंगल सफारी के साथ ऐतिहासिक रणथंभौर किला भी देखा जा सकता है। सफारी के लिए पहले से बुकिंग करना बेहतर है।

पुष्करImage Credit : Canva08 / 08

पुष्कर

आध्यात्मिक शांति और रंगीन बाजारों का संगम देखना हो तो पुष्कर का प्लान बना सकते हैं। यहां पुष्कर झील के घाटों पर समय बिताएं, ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करें और स्थानीय बाजारों में खरीदारी करें। नवंबर में यात्रा करने पर पुष्कर मेले की तारीखें भी देख सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!