वायरल न्यूज़

Viral Video: 100 रुपये में मिला बस इतना पेट्रोल! पाकिस्तान में आसमान छूते दाम, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

Pakistan Petrol Price Hike: अमेरिका-ईरान तनाव के कारण वैश्विक तेल कीमतें बढ़ गई हैं, जिसका असर पाकिस्तान में ज्यादा देखने को मिल रहा है। वहां पेट्रोल ₹458-463 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। एक वायरल वीडियो में व्लॉगर ने ₹100 में सिर्फ 0.21 लीटर पेट्रोल दिखाकर महंगाई की सच्चाई सामने रखी है।

Image

व्लॉगर ने दिखाया पाकिस्तान का असली हाल (Photo: Instagram/unfilteredtathya)

Fuel crisis Pakistan: अमेरिका और ईरान के तनाव (iran israel america yudhh) का असर दुनिया भर में तेल की कीमतों पर पड़ा है। कई देशों में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है, लेकिन पाकिस्तान में हालात ज्यादा खराब हैं। वहां पेट्रोल की कीमत करीब 458 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई, जिससे आम लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। एक पाकिस्तानी व्लॉगर का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने देश में बढ़ती ईंधन की कीमतों की जमीनी हकीकत दिखाई है। वह एक स्थानीय पेट्रोल पंप पर जाता है और बताता है कि वहां पेट्रोल की कीमत लगभग ₹463 प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है।

100 रुपये में केवल 0.21 लीटर पेट्रोल

स्थिति को समझाने के लिए व्लॉगर अपने बाइक में सिर्फ ₹100 का पेट्रोल भरवाता है। हैरानी की बात यह है कि इतने पैसों में उसे केवल 0.21 लीटर पेट्रोल ही मिलता है। यह देखकर लोग चौंक गए और समझ सकते हैं कि आम लोगों के लिए रोजमर्रा की यात्रा कितनी महंगी होती जा रही है।

इस वीडियो के जरिए व्लॉगर ने दिखाया है कि बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम नागरिकों की जिंदगी पर पड़ रहा है। पहले जितने पैसों में लोग आराम से लंबी दूरी तय कर लेते थे, अब उतने में बहुत कम दूरी ही तय हो पा रही है। इससे लोगों की आर्थिक स्थिति पर दबाव बढ़ता जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से बढ़ रही हैं तेल की कीमतें

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग चिंता और सहानुभूति भी व्यक्त कर रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं और अब नियंत्रण से बाहर हो रही हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की सप्लाई प्रभावित होने के कारण एशिया में ऊर्जा संकट बढ़ गया है। तेल आयात पर निर्भर देशों, खासकर पाकिस्तान, और आम लोगों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article