सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बहुत ही प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में मां की ममता की एक प्यारी सी झलक देखने को मिल रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक मां कैसे अपनी संतान को सुरक्षित और आरामदायक रखने की कोशिश करती है। इस वीडियो को देखकर हर कोई भावुक हो रहा है।
बच्ची को धूप से बचती दिखी मां
वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने पति के साथ स्कूटर पर सफर कर रही है और उसकी छोटी बच्ची उसकी गोद में बैठी है। तेज धूप होने के कारण महिला ने अपनी साड़ी के आंचल से गोद में बैठी अपनी बच्ची को ढक रखा है, ताकि उसे धूप और गर्मी से बचाया जा सके। बच्ची मां की गोद में आराम से बैठी है और उसके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान भी नजर आ रही है। जैसे वह इस बात को लेकर निशचिंत है कि वह अभी दुनिया के सबसे सुरक्षित जगह पर है। वीडियो में दिख रहा यह छोटा सा पल लोगों के दिल को छू गया है।
वीडियो देख भावुक हुए लोग
हालांकि, जहां एक तरफ लोग इस वीडियो को देखकर इमोशनल हो रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है। कई यूजर्स ने कहा कि बच्चे के साथ इस तरह बिना हेलमेट के स्कूटर पर सफर करना खतरनाक हो सकता है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि वीडियो भले ही प्यारा हो, लेकिन सेफ्टी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @tube.indian नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
