कई बार प्रकृति ऐसे नजारे दिखा देती है, जो फिल्मों से भी ज्यादा शानदार लगते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेरनी ने बिल्कुल फिल्म The Lion King के ‘सिम्बा मोमेंट’ जैसा सीन बना दिया। यह वीडियो एक पाकिस्तानी महिला रूबाब इबाद ने रिकॉर्ड किया, जब वह वेस्ट मिडलैंड सफारी पार्क (West Midlands Safari Park) घूमने गई थीं। वहां उन्होंने एक ऐसा नजारा देखा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को देखने के लिए यहां क्लिक करें
रियल लाइफ लायन किंग मोमेंट
वायरल वीडियो (Viral Video) में एक शेरनी धीरे-धीरे एक ऊंची चट्टान पर चढ़ती नजर आती है। वह बहुत ही शांती से ऊपर जाती है। जैसे ही वह चट्टान के किनारे पहुंचती है, वह रुककर दूर तक देखने लगती है। उसकी यह पोज बिल्कुल वैसी ही लगती है, जैसे Simba और Nala के सीन में दिखाया जाता है। सूरज की रोशनी, ऊंची चट्टान और शेरनी का अंदाज, सब कुछ मिलकर इस पल को एकदम फिल्मी बना देता है। ऐसा लगता है जैसे कोई मूवी का सीन असल जिंदगी में सामने आ गया हो।
वीडियो देख फिल्म की आई याद
रूबाब ने बताया कि यह पल उनके लिए किसी सपने जैसा था। उन्होंने मजाक में कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे वह सीधे ‘लायन किंग’ की दुनिया में पहुंच गई हों। कई लोगों ने भी इस वीडियो (Video) को देखकर यही कहा कि यह “रियल लाइफ लायन किंग मोमेंट” है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। किसी ने इसे कमाल का नजारा बताया, तो किसी ने कहा कि ऐसा नजारे जिंदगी में एक बार ही देखने को मिलते हैं।
ये भी पढ़ें:
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
