एक समय था जब बेंगलुरु को ठंडे और सुहावने मौसम के लिए जाना जाता था लेकिन अब यहां का मौसम तेजी से बदल रहा है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। इस वीडियो में एक महिला ने दिखाया कि कैसे उनके घर के अंदर रखे क्रेयॉन कलर्स (मोम वाला रंग) गर्मी की वजह से पिघल गए।
ये भी पढ़ें:
महिला ने वीडियो में दिखाया घल में रखे क्रेयॉन्स का हाल
इस वीडियो (Video) को इंस्टाग्राम यूजर गीता श्री नागराज ने अपने अकाउंट @geetha_shree_nagaraaj से शेयर किया है। वायरल वीडियो में वे एक ट्रे दिखाती हैं, जिसमें कई रंग-बिरंगे क्रेयॉन्स रखे हुए हैं लेकिन ये क्रेयॉन गर्मी और तेज धूप के कारण पिघलने शुरू हो गए हैं और काफी नरम हो गए हैं, कुछ तो उनमें से मुड़ भी गए हैं और कुछ तो हल्के-हल्के पिघले हुए नजर आ रहे हैं। यह देखकर साफ समझ आता है कि कमरे के अंदर भी कितनी ज्यादा गर्मी रही होगी।
"गर्मी ऐसी ही रही तो टेबल पर ऑमलेट बना लूं!"
वीडियो में महिला ने बताया कि उन्होंने बेंगलुरु में इतने सालों में कभी ऐसा नहीं देखा। उन्होंने मजाक में कहा कि अगर गर्मी ऐसी ही रही, तो शायद टेबल पर ही ऑमलेट भी बनाया जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। कुछ लोगों ने कहा कि अब बेंगलुरु का मौसम पहले जैसा नहीं रहा। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) और तेजी से हो रहे शहरीकरण का असर बताया। कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि शहर में पेड़ों की संख्या बढ़ानी चाहिए, ताकि तापमान को कंट्रोल किया जा सके।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
