Mistress and Dog Viral Video: कहा जाता है न कि कुत्ते वफादार होते हैं, उन्हें आप प्यार देंगे तो बदले में वो भी आपको उससे अधिक प्रेम देंगे। अगर मालिक उन्हें अपने बेटे जैसा रखें तो कुत्ते भी उन्हें अपने मां-बाप की तरह ही मानते हैं। ये शत-प्रतिशत सच है। इसका जीता जागता उदाहरण है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video)। जी हां, इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें भर आएंगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक कुत्ता, जो अपनी मालकिन के बाहर चले जाने से बेहद दुखी हो जाता है। किसी से बात नहीं करता है और न हीं कुछ खाता-पीता है। ऐसे में जैसे ही मालकिन की लड़की अपनी मां को फोन लगाती है और कुत्ता अपनी मालकिन की आवाज सुनता है, वह जोर-जोर से रोने लगता है। इस वीडियो में मालकिन और कुत्ते का प्रेम बिल्कुल मां-बेटे जैसा है, जो आपकी आंखें नम कर देगा। यह वीडियो इतना प्यार भरा है कि जो भी इसे देख रहा है, बस देखता ही रह जा रहा है।
मालकिन और कुत्ते का प्यार भरा वायरल वीडियो
फेसबुक पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Facebook Viral Video) पर लोगों ने अपनी कई सारी प्रतिक्रियाएं दी है। इसमें से एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'बहुत ही दयालु कुत्ता'। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि कितना प्यार दिया है इस मां ने। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 'News18 India' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
