सोशल मीडिया पर हर दिन लाखों वीडियो अपलोड होते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स ने कंटेंट बनाने के लिए ऐसा आइडिया अपनाया कि लोग उसकी इस हरकत से हैरान भी हैं और खूब हंस भी रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
स्विमिंग पूल में बाइक समेत कूद पड़ा शख्स
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक स्विमिंग पूल में एक लड़की आराम से नहा रही होती है। तभी अचानक एक बाइक सवार वहां आ धमकता है। सबसे हैरानी की बात तो यह थी कि वह बाइक सवार बिना कुछ सोचे-समझे अपनी बाइक को सीधे स्विमिंग पूल में कूदा देता है। यह नजारा देखकर लड़की भी कुछ पल के लिए घबरा जाती है। इसके बाद बाइक सवार बड़े आराम से लड़की के पास पहुंचता है और पूछता है कि, "क्या आपकी राइड है?" लड़की हां में जवाब देती है तो वह उससे राइड का ओटीपी या कोड पूछने लगता है। लड़की डरते हुए कहती है कि वह राइड कैंसिल कर देगी। इस पर बाइक सवार मजाकिया अंदाज में जवाब देता है, "पैरा कमांडो Z+ सिक्योरिटी के साथ आपको लेने आया है मैडम। आओ चलो।"
वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
असल में यह पूरा वीडियो (Video) सिर्फ मनोरंजन और रील बनाने के मकसद से तैयार किया गया है। इसमें दिखाए गए सभी सीन लोगों को हंसाने के लिए फिल्माए गए हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sanjay3121sp नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे लाखों लोगों ने देखा और 80 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने लिखा, "भाई, ये तो सुपर राइडर निकला।" दूसरे ने मजाक में कहा, "मेरे मन को भाया, मैं गाड़ी स्विमिंग पूल में कुदाया।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "राइडर यमराज के मामा का लड़का है।" कई लोगों ने यह भी पूछा कि एक वीडियो बनाने के लिए आखिर बाइक का कितना नुकसान हुआ होगा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
