सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। जो लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर रहा है। साथ ही एक चेतावनी भी दे रहा है कि ऐसी गलती आप ना दोहराएं। दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक ऐसी घटना सामने आई है। जिसे सुनकर लोग हैरान भी हुए और हंसने भी लगे।
ये भी पढ़ें:
रील के चक्कर में दूध के कंटेनर में फंस गया सिर
यह घटना राजस्थान के अलवर जिले की बताई जा रही है। यहां एक युवक सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में रील बना रहा था। मगर इसी रील ने उसे एक ऐसी मुसीबत में डाल दिया, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि माधोगढ़ का रहने वाला कालूराम गर्मी से बचने और थोड़ा अलग कंटेंट बनाने के लिए अपने सिर के ऊपर दूध का एक कंटेनर रख लिया।
ये भी पढ़ें:
ग्राइंडर मशीन से काटकर निकाला गया दूध का डब्बा
रील बनाते-बनाते कुछ ही सेकेंड बाद दूध का वह कंटेनर कालूराम के सिर में ही फंस गया। जो लाख कोशिश करने के बाद भी नहीं निकल रहा था। जब कंटेनर नहीं निकला तो कालूराम घबरा गया और वह मदद के लिए लोगों को आवाज लगाने लगा। गांव वाले तुरंत मदद के लिए पहुंचे, लेकिन कोई आसान तरीका नहीं मिला। आखिरकार, उसे एक हार्डवेयर दुकान पर ले जाया गया, जहां ग्राइंडर मशीन से डिब्बे को काटकर उसे बाहर निकाला गया। इस पूरे रेस्क्यू में काफी सावधानी बरती गई, क्योंकि जरा सी गलती उसे चोट पहुंचा सकती थी।
लोगों ने युवक के खूब लिए मजे
इस मामले को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि दूध का वह कंटेनर करीब 10 किलो का था। जिससे कालूराम और भी मुसीबत में पड़ गया था और परेशान हो रहा था। फिलहाल इस घटना का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इसे देखने के बाद कालूराम के खूब मजे ले रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
