वायरल न्यूज़

VIDEO: अंडरवियर में छुपाकर दुकान से पार कर देता था महंगे कपड़े, कैमरे में कैद हुआ चोरी का यह शातिर खेल

रीवा में एक कर्मचारी ने ब्रांडेड कपड़ों की चोरी का अजीब तरीका अपनाया और CCTV में पकड़ा गया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

कपड़े की दुकान में हो रही थी चोरी (Times Now Navbharat)

Viral Video: शातिर चोरों के दिमाग में चोरी के एक नहीं बल्कि 100 तरीके होते हैं। ऐसे ही एक शातिर चोर का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां चोर ने चोरी करने का ऐसा नायाब तरीका ढूंढ निकाला था कि इस बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। चोर आए दिन लोगों की आंखों में धूल झोंककर चोरी करता मगर वह CCTV कैमरे की नजरों से खुद को नहीं बचा पाया। आखिरकार CCTV कैमरे ने चोर की सारी पोल-पट्टी खोलकर रख दी।

ये भी पढ़ें:

दुकान से गायब हो रहे थे महंगे कपड़े

चोरी का यह मामला मध्य प्रदेश के रीवा शहर का बताया जा रहा है। जिसे सुनने के बाद लोग हैरान तो हो ही रहे हैं, साथ में वे अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे। दरअसल, यहां एक कपड़ों की दुकान में पिछले कुछ दिनों से हर रोज महंगे और ब्रांडेड कपड़ों की चोरी हो रही थी। रोज-रोज कपड़े गायब हुए जा रहे थे। दुकान मालिक को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर कपड़े जा कहां रहे हैं। जब शक बढ़ा, तो दुकान क मालिक ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। जिसके बाद CCTV फुटेज देख उसके होश उड़ गए। पता चला कि दुकान में चोरी कोई और नहीं बल्कि उस दुकान में काम करने वाला एक कर्मचारी ही कर रहा था। उसने चोरी का ऐसा अनोखा तरीका अपनाया था कि वह दुकान मालिक की नजरों से बचकर निकल जाता।

कर्मचारी ने उठाया दुकान मालिक के भरोसे का फायदा

कर्मचारी दुकान मालिक के भरोसे का फायदा उठाकर दुकान में रखे महंगे शर्ट, कुर्ते और ब्लेजर को चुपके से उठाता और उन्हें अपनी अंडरवियर में छुपा लेता था। इसके बाद वह आराम से बाहर जाने का बहाना बनाता, कभी खाना खाने के लिए, तो कभी किसी और काम के लिए और चोरी का सामान बाहर ले जाकर ठिकाने लगा देता। यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा, लेकिन आखिरकार कैमरे की नजर से वह बच नहीं पाया। 15 अप्रैल से उसकी सारी हरकतें कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी थीं। मामले की पोल पट्टी खुलने के बाद दुकान मालिक ने तुरंत पुलिस में शिकायत की और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article