बॉलीवुड

Prahaar की टीम ने की RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, सामने आई फोटोज

राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' रिलीज से पहले चर्चा में है। निर्माता दिनेश विजान और उज्ज्वल निकम ने नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Image

मोहन भागवत से मिली प्रहार की टीम (pic credit-instagram)

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' (Prahaar) का अच्छा खासा बद बना हुआ है। रिलीज से पहले ही ये मूवी सुर्खियों में बनी हुई है। सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले फिल्म के निर्माता दिनेश विजान और वकील उज्ज्वल निकम ने नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-नवरात्रि पर Arijit Singh ने भक्तों को दी खास भेंट, अपनी आवाज में गाई 'लिंग भैरवी शयन आरती)

मोहन भागवत से मिली फिल्म की टीम

मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं। कंपनी ने बताया कि दिनेश विजान और उज्ज्वल निकम ने नागपुर में मोहन भागवत से मुलाकात की और उन्हें फिल्म की कहानी के बारे में बताया। मैडॉक फिल्म्स ने इस मुलाकात के लिए भागवत का धन्यवाद भी किया। कंपनी के मुताबिक, उन्होंने टीम का स्वागत किया और फिल्म के लिए किए गए प्रयासों की तारीफ की। मैडॉक फिल्म्स ने इस मुलाकात को टीम के लिए यादगार पल बताया। कंपनी ने कहा कि फिल्म के जरिए भारत में न्याय की लड़ाई से जुड़े एक अहम अध्याय को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश की गई है।

उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित है फिल्म

'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी और उनके काम पर आधारित है। उन्होंने देश के कई चर्चित आपराधिक मामलों में पैरवी की है। इनमें साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों का मामला भी शामिल है, जिसमें आतंकी अजमल कसाब के खिलाफ मुकदमे में निकम ने अभियोजन पक्ष की ओर से काम किया था। फिल्म में राजकुमार राव उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं। इसका निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है, जबकि दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले इसे बनाया है। फिल्म में वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और तरुण शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article