सड़क हादसों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर सामने आते रहते है। जहां कई हादसों में लोगों की जान जाते-जाते बचती है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक बाइक राइडर एक कार से टक्कर खाकर सड़क पर गिर जाता है। गनीमत रही कि उसे ज्यादा चोट नहीं लगी और उसकी जान बाल-बाल बच गई।
कार से हुई बाइक की टक्कर
हादसे में जब लोगों की जान बच जाती है तो वे सबसे पहले भगवान का शुक्र मनाते हैं। लेकिन ये भाई साहब बाइक से गिरने के बाद कुछ देर तक सड़क पर लेटे रहे, फिर जब उठकर बैठे तो कार ड्राइवर को थम्ब्स अप करते देखे गए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक राइडर तेज रफ्तार में अपनी बाइक को सड़क पर दौड़ा रहा है। अचानक से उसकी बाइक सामने चल रही एक कार के पिछले हिस्से से टकरा जाती है।
हादसे के बाद Thumbs Up करते दिखा बाइक राइडर
कार से टक्कर होने के बाद वह बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ता है। ऐसे में कार चालक तुरंत ब्रेक लगाकर अपनी कार को रोकता है। थोड़ी देर तक वह बाइक सवार सड़क पर ही लेटा रहता है फिर वह अचानक उठकर बैठ जाता है और उस कार चालक को थम्ब्स अप करते दिखता है। जैसे वह उस कार चालक को यह बताना चाहता हो कि उसे कुछ नहीं हुआ है और वह सुरक्षित है। इसके बाद वह बाइक राइडर अपने पैरों पर खड़े होकर उस कार चालक के पास जाता दिखता है। शायद वह कार चालक के सामने अपनी गलती स्वीकार करना चाहता हो। वीडियो इसी प्वाइंट पर खत्म हो जाता है।
बाइक राइडर ने घटना के बारे में बताया
इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में बाइक राइडर ने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया। उसने बताया कि वह अपनी बाइक से 100-110 की स्पीड में जा रहा था, जैसा कि आप देख सकते हैं कि सड़क खाली था इसलिए मैं इस स्पीड से भाग रहा है। अचानक मेरे सामने एक स्कूटी वाला आ गाय और उसे बचाने के चक्कर में मैं कार के पिछले बाएं हिस्से से जा टकराया। कार वाला तुरंत ब्रेक मारकर ठहर गया लेकिन वह स्कूटी सवार वहां से भागने में सफल रहा।
वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ryukd400 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, "हम लड़के हैं जनाब, हमें सिर्फ दिल पर चोट लगती है, शरीर पर नहीं।" दूसरे ने लिखा, "किस्मत सही थी भाई, जो कुछ नहीं हुआ।" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया और उस बाइक सवार की सलामती के बारे में पूछा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
