India घूमने के लिए कई लोग बहार से आते हैं। मगर उनमें से कुछ लोगों को भारत इतना पसंद आ जाता है कि वे यहीं के होकर रह जाते हैं। कुछ ऐसी ही एक विदेशी कपल की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां लंदन में रहने वाला एक कपल जब घूमने के लिए इंडिया आया तो वह यहीं पर बस गया और फिर एक ऑटो के साथ वे भारत की यात्रा पर निकल गए।
हमेशा कपल के दिल में भारत अपनी छाप छोड़ देता था
Adam और Jenny नाम के कपल लगभग 10 साल तक लंदन में रहे। वहां उनकी अच्छी नौकरी और आरामदायक जिंदगी थी। एडम कंस्ट्रक्शन के काम करते थे, जबकि जेनी मेडिकल डिवाइस कंसल्टेंसी चलाती थीं। लेकिन जब भी वे भारत घूमने आते, उनके अंदर कुछ बदल सा जाता था। एडम ने सोशल मीडिया पर बताया कि हर बार भारत की यात्रा के बाद उन्हें लगता था कि उनकी जिंदगी में कुछ कमी है।
नौकरी और आरामदायक जीवन छोड़ निकल पड़े भारत की यात्रा पर
उन्होंने कहा कि बाहर से उनकी जिंदगी बिल्कुल परफेक्ट लगती थी। अच्छी नौकरी, अच्छी सैलरी और आरामदायक जीवन लेकिन अंदर से उन्हें लगता था कि वे सिर्फ वही जिंदगी जी रहे हैं, जो समाज उनसे उम्मीद करता है। फिर वे भारत की यात्रा पर निकल पड़े और इस यात्रा ने उन्हें अलग तरह से सोचने पर मजबूर कर दिया। यहां के पहाड़, रेगिस्तान, समुद्र और अलग-अलग संस्कृतियों को देखकर उन्हें खुद को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिला।
17 राज्यों और हजारों किलोमीटर की यात्रा
इसके बाद उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने अपनी नौकरी से ब्रेक लिया और पूरे भारत का सफर एक ऑटो रिक्शा यानी टुक-टुक से करने का फैसला किया। इस सफर में उन्होंने 17 राज्यों की यात्रा की और हजारों किलोमीटर का रास्ता तय किया। शुरुआत में यह सिर्फ एक एडवेंचर था, लेकिन धीरे-धीरे यह उनके जीवन का बहुत बड़ा सबक और खुशहाल अनुभव बन गया। इस यात्रा के बाद उन्होंने लंदन वापस जाकर अपनी पुरानी जिंदगी को छोड़ वे भारत वापस लौट आए और अब वे Delhi में रह रहे हैं।
लोगों ने कपल की खूब तारीफ की
जब यह कहानी सोशल मीडिया पर आई तो लोगों ने कपल की खूब तारीफ की। कई यूजर्स ने कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति को अपनाने का अच्छा उदाहरण पेश किया है। एक यूजर ने लिखा कि भारत भले ही परफेक्ट देश न हो, लेकिन यहां की विविधता और अनुभव दुनिया में कहीं और नहीं मिलते। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि हजारों किलोमीटर का सफर ऑटो से करना वाकई शानदार और साहसिक अनुभव होगा।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
