वायरल न्यूज़

ऑटो ड्राइवर ने बताया कैसे करता है ChatGPT का इस्तेमाल, Video पर OpenAI ने भी दिया मजेदार जवाब

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक ऑटो ड्राइवर यह बता रहा है कि कैसे वह AI Chat GPT का इस्तेमाल अपनी रोज की जिंदगी में करता है।

Image

ऑटो ड्राइवर ने बताया कि वह कैसे चैट जीपीटी का इस्तेमाल करता है। (Instagram/@gagan.saiprasad)

वायरल न्यूज (Viral News): आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI आज तेजी से लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है। पहले लोग सोचते थे कि AI सिर्फ बड़े इंजीनियर, आईटी प्रोफेशनल या छात्रों के काम की चीज है लेकिन अब इसका इस्तेमाल हर कोई कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो (Video) इसी बात का जीता-जागता सबूत है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक ऑटो वाला बता रहा है कि वह कैसे अपने रोज की जिंदगी में Chat GPT का इस्तेमाल करता है और उसे इस तकनीक की पूरी समझ है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ऑटो ड्राइवर ने बताया कि वह कैसे करता है AI Chat GPT का इस्तेमाल

इस वीडियो को कंटेंट क्रिएटर गगन सैप्रसाद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @gagan.saiprasad से शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गगन उस ऑटो ड्राइवर से बात कर रहे हैं। जहां ऑटो ड्राइवर उनसे बात करते हुए बताता है कि AI ChatGPT का इस्तेमाल वह हर रोज करता है। ऑटो ड्राइवर बताता है कि जब भी उसे किसी विषय को समझना होता है या कोई सवाल पूछना होता है, तो वह सबसे पहले ChatGPT की मदद लेता है। वह अपने सवाल अंग्रेजी में लिखता है, लेकिन जवाब कन्नड़ भाषा में मांगता है। इससे उसे कठिन विषय भी आसानी से समझ में आ जाते हैं।

जब ऑटो वाले को पता चला ChatGPT के वॉयस फीचर के बारे में

वीडियो में वह ChatGPT की एक और खासियत की तारीफ करता है। उसका कहना है कि AI कई बार पहले हुई बातचीत को भी याद रखता है और उसी के आधार पर नए सवालों का जवाब देता है। यही वजह है कि उसे ChatGPT का इस्तेमाल करना काफी आसान लगता है। बातचीत के दौरान जब उसे ChatGPT के वॉयस फीचर के बारे में पता चलता है, तो वह काफी उत्साहित हो जाता है। AI कन्नड़ में जवाब बोलकर सुनाता है, जिसे देखकर ऑटो ड्राइवर काफी प्रभावित नजर आता है।

Bengaluru Auto Driver ChatGPT viral video

Chat GPT की तरफ से आया रिप्लाई (Instagram/@gagan.saiprasad)

ऑटो वाले ने Chat GPT की एक कमी भी बताई

हालांकि उसने ChatGPT की एक कमी का भी जिक्र किया। उसने बताया कि उसने ज्योतिष से जुड़े कई सवाल पूछे थे, लेकिन कुछ जवाब उसे अधूरे या पूरी तरह संतोषजनक नहीं लगे। फिर वह कहता है कि हो सकता है कि इस विषय में AI के पास अभी सीमित जानकारी हो। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हजारों लोगों ने ऑटो ड्राइवर की सीखने की इच्छा और नई तकनीक अपनाने की सोच की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने कहा कि यह वीडियो साबित करता है कि AI सिर्फ बड़े शहरों के ऑफिस तक सीमित नहीं है, बल्कि आम लोगों की जिंदगी भी आसान बना रहा है। इस वीडियो में सबसे दिलचस्प बात यह रही कि यह वीडियो OpenAI के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट तक भी पहुंच गया और वहां से भी कन्नड़ में एक हल्का-फुल्का जवाब दिया गया, जिसने इस वीडियो को और ज्यादा वायरल कर दिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article