वायरल न्यूज़

वायरल होने के चक्कर में मौत से खेल गया युवक, ट्रेन के इंजन की छत पर खड़े होकर बनवाई रील, देखें Video

खतरों से खेलता एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि युवक ट्रेन के इंजन की छत पर खड़ा होकर रील बना रहा है।

Image

ट्रेन के इंजन की छत पर खड़ा युवक (X/@Razanagnostic)

सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग कई बार ऐसे जानलेवा स्टंट कर बैठते हैं, जिससे उनकी जान पर बन आती है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक चलती ट्रेन के इंजन की छत पर खड़ा होकर रील बना रहा है। यह वीडियो देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और उस युवक पर नाराज भी हो रहे हैं।

रीलबाजी का ऐसा शौक कि युवक ने जोखिम में डाल दी अपनी जान

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि युवक ट्रेन के इंजन की छत पर खड़ा है। एक अन्य युवक उसके पीछे खड़े होकर उसका वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा है। रील बनवा रहा युवक कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा भी रहा है। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इंजन के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज ओवरहेड लाइन के तार से भी उस युवक को डर नहीं लग रहा है। इधर, ट्रेन भी रफ्तार में चल रही है। फिर भी युवक इन सभी चीजों को नजरअंदाज कर रील बनाने में मस्त है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

युवक जान खतरे में डालकर बनाता रहा रील

बता दें कि इलेक्ट्रिक रेलवे लाइन में लगभग 25,000 वोल्ट तक बिजली दौड़ती है। ऐसे में तार को छूना तो दूर, उसके बेहद करीब जाना भी जानलेवा हो सकता है। वहीं चलती ट्रेन की छत पर खड़े होकर रील बनाना इतना खतरनाक है कि अगर गलती से भी कोई करंट के चपेट में आ जाता है तो वह पलक झपकते ही राख हो जाएगा। फिर भी युवक अपनी जान खतरे में डालकर रील बनाता रहा, एक बार भी उसने यह नहीं सोचा कि उसकी हल्की-सी चूक या झटका किसी अनहोनी की वजह बन सकती है।

वीडियो देख लोगों ने दी चेतावनी

इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया पर @Razanagnostic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। कैप्शन में लिखा गया, "रेलवे और रील दोनों से पैसा कमाना चाहता है भाई, इतना जोखिम भी ठीक नहीं।" पोस्ट को लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "कुछ लाइक्स के लिए जान जोखिम में डालना समझदारी नहीं है।" दूसरे ने कहा, "रेलवे पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।" वहीं कई लोगों का कहना है कि ऐसे वीडियो देखकर दूसरे लोग भी ऐसे खतरनाक रील बनाने के लिए गलत तरीके से प्रेरित हो सकते हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article