सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने लोगों को साफ-सफाई और सिविक सेंस को लेकर सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में सफर कर रही एक महिला की ऐसी हरकत कैमरे में कैद हुई, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए।
महिला ने बैठे-बैठे ट्रेन कंपार्टमेंट को बना दिया नर्क
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @randomkaand2 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ट्रेन में सफर के दौरान मूंगफली खा रही है लेकिन खाने के बाद बचा हुआ कचरा वह डस्टबिन में डालने के बजाय अपनी सीट के नीचे ही फेंक दे रही है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले यात्री का दावा है कि महिला करीब पांच घंटे की यात्रा के दौरान यही करती रही। सबसे हैरानी की बात यह रही कि ट्रेन के डिब्बे में एक तरफ कूड़ेदान भी मौजूद था, लेकिन इसके बावजूद भी महिला ने उसका इस्तेमाल नहीं किया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
ट्रेन की सीट के नीचे बिखरा दिखा कचरा
वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि महिला की सीट के नीचे बिस्कुट के टुकड़े, फल के छिलके, स्नैक्स के खाली पैकेट और मूंगफली के छिलके बिखरे हुए दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, हद तो तब हो गई जब महिला ने पानी की बोतल निकालकर अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही हाथ भी धो लिए। इससे सीट और फर्श दोनों जगह पानी फैल गया।
महिला को लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
इस वीडियो (Video) के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला की इस हरकत पर उसे जमकर खरी-खोटी सुनाई। कई यूजर्स का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर सफाई बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। अगर हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे, तो रेलवे स्टेशन, ट्रेन और अन्य सार्वजनिक स्थान काफी साफ रह सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, "मेरी मां कहती थीं कि जानवर भी बैठने से पहले अपनी जगह साफ कर लेते हैं, लेकिन कुछ इंसान ऐसा भी नहीं करते।" वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि उसने भी कई बार ट्रेन में ऐसे लोगों को देखा है और यह अनुभव बेहद परेशान करने वाला होता है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
