वायरल न्यूज़

Viral Video: शख्स ने चलाई नदी पर गाड़ी, फिर हुआ कुछ ऐसा, देख आंखें फटी की फटी रह जाएंगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 8, 2023, 04:12 PM IST

एक शख्स तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर आता है और फिर तालाब के ऊपर से निकाल देता है। उड़ाकर नहीं ले जाता है बल्कि पानी पर चलाकर ले जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। देखिए ये शानदार वीडियो...

Image

शख्स ने पानी पर चलाई गाड़ी (फोटो साभारः इंस्टाग्राम 'pyscho_cars')

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने चलाई तेज रफ्तार में गाड़ी
  • तालाब पर चलाते हुए पार करा दी गाड़ी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Car Driving on River Video Viral: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग न जाने क्या- क्या करते हैं? कोई बाइक स्टंट करता है तो कोई कार स्टंट तो कोई हाई जंपिंग। यह वीडियो (Viral Video) भी कुछ इसी तरह है, जिसमें कार स्टंट तो है लेकिन सड़क पर नहीं बल्कि पानी पर किया गया है। पानी पर किए गए स्टंट का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक आदमी काफी तेज स्पीड में गाड़ी लेकर आता है और फिर एक तालाब के ऊपर से गाड़ी गुजार देता है। पानी के ऊपर गाड़ी चलाते हुए शख्स का यह मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे और आप इस वीडियो (Trending Video) को देखते ही रह जाएंगे और बार-बार देखेंगे। यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

पानी पर गाड़ी चलाने का मजेदार वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स ने काफी प्रतिक्रियाएं भी दी है। ऐसे में एक यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि काफी जबरदस्त ड्राइविंग है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि लगता है पानी काफी गहरा नहीं है। हजारों लाइक्स के साथ इस वीडियो को अब तक काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'pyscho_cars' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article