वायरल न्यूज़

यह मुर्गा है या शुतुरमुर्ग! पहले कभी नहीं देखा होगा इतना लंबा चिकन, Viral Video में दिख रहे इस मुर्गे ने हिला दिया इंटरनेट

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेहद ही लंबा और अनोखा मुर्गा नजर आ रहा है। जिसे शायद ही पहले आपने कभी देखा होगा।

Image

लंबे कद-काठी का मुर्गा सोशल मीडिया पर हुआ वायरल (X/@MisyDP)

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसे देख हमारी आंखें फटी की फटी रह जाती है। कई वीडियो (Video) तो इतने हैरतअंगेज होते हैं कि लोग उसे शेयर किए बिना रह नहीं पाते और उन्हें अपने यार-दोस्तों के साथ धड़ल्ले से शेयर करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बहुत ही लंबा और अनोखा मुर्गा नजर आ रहा है। इस वीडियो को @MisyDP नाम के अकाउंट ने शेयर किया है और इसका कैप्शन है – “अगर मुर्गियों की बास्केटबॉल टीम होती, तो ये स्टार प्लेयर होता।”

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

सोशल मीडिया पर छाया यह खास मुर्गा

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि काफी लंबे कद-काठी का एक सफेद रंग का मुर्गा दिख रहा है। उसे देख ऐसा लग रहा जैसे वह कोई बॉडी बिल्डर हो। यह मुर्गा वहां दिख रही आम मुर्गियों से काफी बड़ा और लंबा है। उसकी लंबी टांगें और ऊंचा कद देखकर ऐसा लगता है जैसे वह किसी बास्केटबॉल खिलाड़ी हो। वीडियो में दिख रहा है कि वह मुर्गा एक इंसान के पास खड़ा है और वह उस शख्स से भी ज्यादा लंबा दिख रहा है। वीडियो में मुर्गे की चाल-ढाल भी किसी एथलीट जैसी ही लग रही है। उसके सामने दूसरे मुर्गे और मुर्गियां किसी छोटे जीव की तरह लग रहे हैं।

इस मुर्गे को देखने के बाद कुछ ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

मुर्गे के इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @MisyDP नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे देखकर लोग हैरान हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर यह मुर्गा किस प्रजाति का है, जो इतना लंबा और ऊंचे कद का है। एक यूजर ने वीडियो में दिख रहे इस मुर्गे को लेकर जब लोगों ने @Grok से सवाल किया तो उसने जवाब दिया कि यह मुर्गा मलय चिकन प्रजाति का है। इसके अलावा वीडियो पर तमाम लोगों ने इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। जहां कई लोग इस मुर्गे की तुलना बास्केटबॉल के बड़े खिलाड़ियों से कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसे LeBron James of Chickens बता रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article