सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लोको पायलट ने अपनी समझदारी और इंसानियत से एक सांड की जान बचा ली। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेल की पटरी पर एक सांड ट्रेन के नीचे फंस गया था। यह स्थिति बहुत ही खतरनाक थी, क्योंकि जरा सी लापरवाही उस सांड की जान ले सकती थी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
ट्रेन के नीचे फंसे सांड की लोको पायलट ने बचाई जान
जैसे ही लोको पायलट को इस बात का पता चला, उसने तुरंत ट्रेन रोक दी और बिना देर किए वह सांड को बचाने की कोशिश में लग गया। वह धीरे-धीरे ट्रेन को बैक करने लगा। जिससे ट्रेन के नीचे फंसा सांड वहां से निकल जाता है। इस नेक काम में आस-पास मौजूद लोगों ने भी लोको पायलट की मदद की। सभी ने मिलकर सावधानी से सांड को बाहर निकालने का प्रयास किया। कुछ देर की मेहनत के बाद आखिरकार सांड को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जैसे ही सांड बाहर आया, वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इस पूरे घटना का वीडियो किसी शख्स ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो देख लोगों ने की लोको पायलट की तारीफ
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Riyaghoshm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। लोग इस वीडियो को देखकर लोको पायलट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि आज के समय में ऐसी इंसानियत कम ही देखने को मिलती है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जानवरों की जिंदगी भी उतनी ही कीमती है जितनी हम इंसानों की है। वहीं, कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि असली हीरो वही होता है, जो मुश्किल वक्त में दूसरों की मदद करता है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
