वायरल न्यूज़

Viral Video: फुटबॉल क्रेज का नया लेवल! अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़, मेसी फैन का यह अनोखा अंदाज हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स के पीछे-पीछे उसकी भेड़ चली जा रही है, जो अर्जेंटीना के रंग में रंगी नजर आ रही है।

Image

शख्स के पीछे-पीछे चलती भेड़ (Instagram/@_yeasir__)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खुमार इन दिनों पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। हर देश के फुटबॉल फैंस अपने-अपने अंदाज में अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट कर रहे हैं लेकिन बांग्लादेश से सामने आए एक वायरल वीडियो (Viral Video) ने इस जुनून को एक अलग ही लेवल पर ले गया। इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पर एक भेड़ को लेकर चलता दिखाई दे रहा है। पहली नजर में यह एक नॉर्मल सा नजारा लगता है, लेकिन जब आप ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि उस व्यक्ति के साथ चल रही भेड़ का शरीर नीले और सफेद रंगों में रंगा हुआ है। ये रंग अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के हैं, जो दुनिया भर में काफी लोकप्रिय है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

अर्जेंटीना टीम के रंग में रंगी भेड़

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि भेड़ उस व्यक्ति के पीछे-पीछे शांति से चल रही है, उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे वह भी अर्जेंटीना की फैन हो। इस अनोखे नजारे को देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए। फिलहाल इस भेड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां कुछ लोगों ने इस वीडियो को काफी मजेदार बताया। उनका कहना है कि फुटबॉल के प्रति ऐसा जुनून पहले कभी नहीं देखा। कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि अब जानवर भी अर्जेंटीना टीम को सपोर्ट करने लगे हैं। कुछ ने तो यह भी कहा कि यह “मेसी का जादू” है, जो इंसानों से आगे बढ़कर जानवरों तक पहुंच गया है।

वीडियो में दिखा फीफा का क्रेज

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को इंस्टाग्राम पर @_yeasir__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को जहां एक तरफ लोग इस वीडियो का मजा ले रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यूजर्स ने फीफा के इस क्रेज को एक अलग मुकाम देने की बात कही है। फीफा वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट के दौरान ऐसे कई अनोखे और मजेदार पल सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हुए हैं। जिसने लोगों को हैरान करके रख दिया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article