वायरल न्यूज़

Viral Video: नदी की तेज धार में बहते जा रहा था शख्स, महिला ने दौड़कर यूं बचाई जान, बहादुरी को आप भी करेंगे सलाम

आज के दौर में जहां ज्यादातर लोग मोबाइल कैमरा निकालकर सिर्फ वीडियो बनाते नजर आते हैं, वहीं कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान भी बचाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है।

Image

शख्स की जान बचाती लड़की का वीडियो हुआ वायरल (X/@FeelYouHappy)

Viral Video: वो कहते हैं न कि डूबते को तिनके का सहारा भी काफी होता है। इसी बात को सही साबित करता एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डूबते हुए शख्स को एक महिला अपने दुपट्टे के सहारे उसे बचाकर नई जिंदगी दे रही है।

नदी की तेज धार में बहता जा रहा था शख्स

वीडियो (Video) में दिख रहा है कि नदी की तेज धार में एक शख्स बहते जा रहा है। वीडियो में उफनती नदी की तेज धार साफ दिख रही है। पानी की धार इतनी तेज है कि कोई भी व्यक्ति उसमें फंस जाए तो बचना मुश्किल है। शख्स नदी में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। नदी में उसको इस तरह से बहता देख आसपास मौजूद लोग हक्के-बक्के तमाशा देख रहे हैं। तभी एक बहादुर लड़की दौड़कर आती है और बिना एक पल भी सोचे वह अपना दुपट्टा खोलकर उसकी तरफ फेंक देती है। जिसे वह शख्स पकड़ लेता है। जैसे ही वह शख्स उस महिला के दुपट्टे को पकड़ता है। वैसे ही महिला उसे पानी से खींचकर बाहर निकालने लगती है। आखिरकार महिला अपनी बहादुरी से उस शख्स की जान बचा लेती है और शख्स को एक नया जीवनदान देती है।

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो (Viral Video) इंसानियत की मिसाल पेश कर रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। हमने यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर पोस्ट @FeelYouHappy नाम के अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोग लड़की की बहादुरी की खूब तारीफ कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये असली हीरो है, नारी शक्ति की मिसाल!" दूसरे ने लिखा, "बिना सोचे अपनी जान जोखिम में डाल दी, यही सच्ची इंसानियत है।" तीसरे ने लिखा, "आजकल की दुनिया में ऐसी बहादुरी देखकर विश्वास होता है कि इंसानियत अभी जिंदा है।" चौथे ने लिखा, "इस लड़की को नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article