वायरल न्यूज़

लगेज खो ना जाए इसलिए परिवार के लोगों ने सूटकेस पर छपवाई अपनी तस्वीर, स्मार्ट फैमिली हैक का Video वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद ही क्रिएटिव और प्रैक्टिकल लाइफ हैक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख आपकी भी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

Image

सूटकेस पर छपी परिजनों की तस्वीर (X/@mog_russEN)

कई बार लोगों के लगेज एक जैसे ही दिखते हैं। जिससे लोग गलतफहमी का शिकार बन जाते हैं और अनजाने में किसी दूसरे का लगेज उठाकर चलते बनते हैं। इसी हेरफेर से बचने के लिए एक परिवार के लोगों ने अपना गजब का दिमाग लगाया और इस समस्या का एक अनोखा समाधान ढूंढ निकाला।

परिवार को सता रहा था लगेज खोने का डर

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक परिवार को लोगों ने अपने लगेज को खोने के डर से उसका एक ऐसा तोड़ निकाला है कि लोग इस बारे में सोच भी नहीं सकते। दरअसल, इस परिवार के लोगों ने लगेज के हेरफेर के झंझट को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है। असल में इस परिवार के लोगों ने अपने सूटकेसों को इस कदर पर्सनलाइज किया है कि उन्होंने सूटकेस के ऊपरी वाली सतह पर अपनी-अपनी फोटोज प्रिंट करवा कर उस पर छपवा दी है। जहां कुछ तस्वीरों में परिवार के कुछ लोग हंसते हुए, तो कुछ मुंह बनाते हुए पोज देते तो वहीं कुछ लोग मजेदार अंदाज में देखे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

परिवार के लोगों ने निकाला गजब का समाधान

वीडियो (Video) में दिखता है कि एयरपोर्ट के बैगेज कैरोसेल पर परिवार के सभी सदस्यों के सूटकेस पूरी भीड़ में भी सबसे अलग नजर आ रहे हैं। जिसे देख लोग तुरंत अपने-अपने बैग को आराम से पहचान लेंगे। कोई दूसरा यात्री गलती से भी इन्हें अपना समझकर नहीं ले जा सकता। ट्रैवल के दौरान लगेज खो जाना या किसी और का बैग उठा लेना आम समस्या है। हजारों यात्री हर साल इस परेशानी से गुजरते हैं लेकिन इस परिवार ने अपने इस अनोखे आइडिया से इस समस्या का जबरदस्त समाधान निकाला है।

लोगों को पसंद आया इस फैमिली का यह आइडिया

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @mog_russEN नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों व्यूज, हजारों लाइक्स और सैकड़ों रीपोस्ट मिल चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों को इस परिवार का यह आइडिया काफी पसंद आया और कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, “ये तो कमाल का आइडिया है। अब हम भी अपनी फोटो इसी तरह से अपने सूटकेस पर प्रिंट करवाएंगे।” एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह अब तक का सबसे स्मार्ट ट्रैवल हैक है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article