वायरल न्यूज़

Video: पटरी पर दौड़ता अतीत! रेलवे स्टेशन से सरसराते हुए गुजरी 75 साल पुरानी स्टीम लोकोमोटिव ट्रेन

कुछ चीजें कभी पुरानी नहीं होतीं। वे बस अपनी सुंदरता लिए समय के साथ चलती रहती हैं। अब 75 साल पुरानी इस लोकोमोटिव ट्रेन का वीडियो ही देख लीजिए, जहां लोगों की भावनाओं का एक छोटा-सा सफर देखने को मिला।

Image

75 साल पुरानी स्टीम लोकोमोटिव ट्रेन का वीडियो हुआ वायरल (X/@sciencegirl)

कभी-कभी अतीत में झांकना बहुत ही सुकून वाला पल होता है। लोगों को पुरानी चीजों से रूबरू होने का मौका मिलता है। साथ ही कई लोगों की यादें हरी हो जाती हैं। हाल में कुछ ऐसा ही नजारा इस वक्त एक रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

स्टेशन से गुजरी 75 साल पुरानी लोकोमोटिव ट्रेन

वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "75 साल पुरानी स्टीम लोकोमोटिव ट्रेन, जो आज भी आधुनिक स्टेशनों पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेती है।" मात्र 25 सेकंड के इस क्लिप को देखते ही लोगों के मन में पुरानी यादों का एक झरोखा हवा की तरह उनके पास से होकर गुजर जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मॉडर्न रेलवे स्टेशन पर लोग प्लेटफॉर्म पर खड़े हैं। ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर, साफ-सुथरे प्लेटफॉर्म सब कुछ 21वीं सदी का दिख रहा है। तभी दूर से एक काले रंग की स्टीम लोकोमोटिव ट्रेन तेज रफ्तार से आती हुई दिखाई देती है। ट्रेन के चिमनी से सफेद धुएं निकलते दिख रहे हैं। जैसे-जैसे ट्रेन पास आती है, धुआं पूरे स्टेशन को घेर लेता है। प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्री इस नजारे को अपने फोन में कैद करने लगते हैं।

नॉस्टेल्जिया से भर गया पूरा माहौल

ट्रेन बिल्कुल फुल स्पीड में उस स्टेशन से गुजर जाती है और वहां का पूरा माहौल नॉस्टेल्जिया से भर जाता है। वीडियो के कैप्शन में यह भी बताया गया है कि इस वीडियो को शूट करने वाले alexbradleymaz ने इसे इतनी खूबसूरती से रिकॉर्ड किया है कि इसे देखने वाला खुद को उस स्टेशन पर महसूस करता है। इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा और 8 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये देखकर लगा जैसे समय पीछे चला गया हो।" दूसरे ने लिखा, "मॉडर्न दुनिया में भी पुराना जादू बरकरार है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article