Funny Video: आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, आपने शायद ही इससे फनी वीडियो कभी देखा होगा। मां और बेटे का रिश्ता बहुत खास होता है। बेटा अपनी मां को देखकर उनके पास दौड़कर आ जाता है। दूसरी तरफ इस वीडियो में जो देखने को मिला, उसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, इस वीडियो में एक मां मेकअप में नजर आ रही है। मां को मेकअप में देखकर खुद उनका बच्चा ही उन्हें पहचान न सका। इसके बाद बहुत ही फनी मोमेंट क्रिएट हो गया।
नहीं देखा होगा इतना फनी वीडियो
कहते हैं कि मेकअप से इंसान का चेहरा खूबसूरत हो जाता है, लेकिन इस वीडियो में तो मेकअप के बाद महिला की शक्ल ही बदल गई। मेकअप के बाद मां अपने बेटे के पास गई, तो बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे को लगा कि वह उसकी मां नहीं कोई और है। यहां तक कि मां बार-बार उससे बोलती रही कि वही उसकी मां है, लेकिन बच्चा रोता ही रहा। वह बार-बार कहता रहा कि तुम मेरी मां नहीं हो। बच्चे का क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी मेकअप का जमकर मजाक बना रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि यह मेकअप का ही कमाल है कि एक बच्चे ने अपनी मां को पहचानने से इंकार कर दिया। वीडियो को visagesalon1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक महिला मेकअप करवा कर तैयार होती है। इसके बाद वह अपने बच्चे के पास जाती है। मेकअप में मां को देखकर बच्चा जोर-जोर से रोने लगता है और कहता है कि उसकी मम्मा कहां है? वहीं, जब महिला यह कहती है कि मैं ही तुम्हारी मां हूं, तो बच्चा उन्हें पहचानने से मना करता है और दूर भागता है।
