वायरल न्यूज़

Watch: भालू के बच्चों को लगी जोर की प्यास, मादा भालू ने जो किया देखकर दिल हार बैठेंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 3, 2023, 09:45 PM IST

Heart Touching Video: वीडियो मध्य प्रदेश के मंडला जिले से सामने आया है। यह वीडियो दिल छू लेने वाला है। वीडियो​ एक मादा भालू और उसके बच्चों से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मादा भालू अपने बच्चों को पीठ पर लादकर कहीं ले जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल छूने वाला वीडियो हुआ वायरल
  • भालू के बच्चों को लगी जोर की प्यास
  • पीठ पर लादकर ले गई मादा भालू

Heart Touching Video: सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसे देखने के बाद लोग अपना दिल हार बैठते हैं। जानवरों के वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं। अगर ये वीडियो इमोशनल होते हैं तो लोगों को खूब पसंद आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो मध्य प्रदेश के मंडला जिले से सामने आया है। यह वीडियो दिल छू लेने वाला है। वीडियो एक मादा भालू और उसके बच्चों से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मादा भालू अपने बच्चों को पीठ पर लादकर कहीं ले जा रही है।

मादा भालू ने किया दिल छूने वाला काम

वीडियो बहुत ही शानदार है। वीडियो वायरल में देखा जा सकता है कि जब भालू के बच्चों को जोर की प्यास लगती है तो मादा भालू उन्हें अपनी पीठ पर लाद लेती है। इसके बाद उन्हें लेकर तालाब के पास पहुंच जाती है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। आप देख सकते हैं कि मादा भालू अपने बच्चों की प्यास बुझाने के लिए उन्हें पीठ पर लादी हुई है और तालाब की तरफ जा रही है। मादा भालू और उसके बच्चों को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। इसके बाद लोगों ने अपने कैमरे में मादा भालू का वीडियो कैद कर लिया। वीडियो कान्हा टाइगर रिजर्व के सरही जोन का बताया जा रहा है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article