वायरल न्यूज़

ट्रेन के सामने वीडियो शूट करने लगा बंदा, फिर जो दिखा पेट पकड़कर हंसेंगे आप

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Jun 13, 2024, 01:55 PM IST

Viral Video: इसमें देखेंगे कि एक शख्स रेलवे ट्रैक पर अपनी तरफ आती ट्रेन का ही वीडियो शूट करने लगता है। लोको पायलट हॉर्न मारकर उसे हटाने की कोशिश करता है, मगर बंदा नहीं हटता।

Image

ट्रेन का ये वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Photo/x.com)

Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में युवा यूनिक कंटेंट शूट करने के चक्कर में कुछ भी करने को तैयार रहता है। फिर चाहे खुद उसकी जान ही मुसीबत में क्यों ना पड़ जाए। कभी-कभी ऐसी कोशिश से वो खुद को ही गंभीर रूप से घायल कर लेते हैं। अभी कुछ ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो होश उड़ाकर रख देगा। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो कुछ अलग शूट करने की कोशिश में खुद की जान मुसीबत में डाल बैठा। मगर देखकर मजेदार भी लगता है कि उसे अपनी गलती की सजा भी तुरंत मिल गए। शख्स से जुड़ा ये वीडियो अभी तक 75 लाख से ज्यादा बार तक देखा जा चुका है।

ट्रेन के सामने वीडियो शूट करने लगा शख्स

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि ट्रेन ट्रैक पर पूरी रफ्तार में दौड़ रही है। मगर देखकर हैरान हो जाएंगे कि एक शख्स उसी ट्रेन के सामने आकर खड़ा हो गया। वो कैमरे में ट्रेन को अपनी तरफ आते हुए रिकॉर्ड कर रहा है। इधर सामने आ रही ट्रेन हॉर्न देती है, मगर बंदा अपनी जगह से नहीं हिलता। शख्स की इस हरकत की वजह से लोको पायलट को ट्रेन रोकने पर मजूबर होना पड़ा गया। मगर उसने ट्रेन की रफ्तार धीमी की तो शख्स वीडियो शूट करके जाने लगा। मगर इससे ट्रेन के ड्राइवर यानी लोको पायलट को बहुत गुस्सा आया।

एक्स पर देखिए वीडियो

रसीद कर दिया जोरदार झापड़

वो ट्रेन से उतरा और शख्स के करीब पहुंचने लगा। इधर लोको पायलट को अपनी तरफ आता देख शख्स भागने की कोशिश करता है। मगर ड्राइवर दौड़कर किसी तरह उसके करीब पहुंचा और जोरदार झापड़ रसीद कर दिया। थप्पड़ इतना जोरदार था कि बंदा वहीं चारों खाने चित हो गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर कोई भी पेट पकड़कर बैठ जाएगा। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @SteveInmanUIC नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article