Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। दुनिया में बहुत सारे मजेदार लोग मौजूद हैं। कई बार वह अपने कारनामे से लोगों को हैरान कर देते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपका मुंह हैरानी से खुला रह जाएगा। हम सभी ने अपने आस-पास मधुमक्खी का छत्ता जरूर देखा है।
चाचा का शातिराना अंदाज देखकर मधुमक्खियां भी रह गईं शॉक्ड
बहुत सारे लोग मधुमक्खी के डंक से डरते हैं। मधुमक्खी जब डंक मारती है तो बहुत जोर का दर्द होता है। कई बार यह दर्द असहनीय हो जाता है और डॉक्टर को दिखाना पड़ जाता है। जब किसी के घर में मधुमक्खी अपना छत्ता बना लेती है तो उसकी हालत खराब रहती है। उस घर के लोगों को डर लगा रहता है कि कहीं मधुमक्खी उन्हें डंक न मार दे। इस कारण लोग मधुमक्खी के छत्ते को निकालने वाले को बुलाते हैं। दूसरी तरफ एक चाचा के घर में मधुमक्खी ने जब छत्ता बनाया तो उन्होंने बहुत ही अनोखा काम किया। देखें वीडियो-
वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि चाचा के घर के छज्जे पर मधुमक्खी ने अपना छत्ता बना लिया था। इसके बाद चाचा छत्ते को निकालने पहुंच गए। आप देख सकते हैं कि चाचा अपने हाथ में एक गमछा लेकर छत्ते को निकालने पहुंचे थे। पहले तो लोगों को समझ नहीं आया कि चाचा क्या करने वाले हैं। हालांकि, इसके बाद चाचा ने उसी गमझे से बड़े ही शातिराना अंदाज में छत्ता निकाल दिया। चाचा ने यह काम इतनी जल्दी किया कि मधुमक्खियों को भी उन्हें डंक मारने का टाइम नहीं मिल पाया। चाचा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स उनके शातिराना अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि चाचा बहुत बड़े वाले हैकर निकले। इस वीडियो को anshu.meme11 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
