आपने सांपों के बारे में प्रचलित एक बेहद ही अनोखी बात सुनी होगी। हो सकता है आपने प्रत्यक्ष रूप से भी यह चीज देखा हो।
आपने देखा होगा कि सपेरा बीन बजाते रहते हैं और सांप उसकी धुन पर नाचते नजर आते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि इसमें कितनी सच्चाई है।
सवाल यह उठता है कि क्या सच में सांप बीन की धुन पर नाचते हैं। आज हम आपको इसके पीछे की पूरी सच्चाई बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे।
सबसे पहले आपको बता देते हैं कि सांपों के कान नहीं होते हैं। इसके बाद यह सवाल उठता है कि जब सांपों के कान नहीं होते तो वह बीन की आवाज कैसे सुनते हैं।
दरअसल, बीन में एक कांच का टुकड़ा लगा होता है। जिससे निकल रही चमक देखकर सांप इधर-उधर हरकत करते हैं।
बीन में लगे कांच के टुकड़े से निकलने वाली चमकीली रोशनी सांपों को डराती है। इस रोशनी से सांप खतरा महसूस करते हैं। इस कारण इधर-उधर हिलते नजर आते हैं।
सांप जिस तरह अपने फन पर खड़ा होता है, वह उसके रक्षा की मुद्रा है। इस मुद्रा में आकर वह इस स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ़ते हैं।