वायरल न्यूज़

Viral Video: मुंंबई के पास जमीन के अंदर है आलीशान घर, भीतर का नजारा देखकर आनंद महिंद्रा भी हुए शॉक्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 02:30 PM IST

Viral Video: यह घर मुंबई के नजदीक है जो पूरी तरह से जमीन के अंदर बना हुआ है। इस घर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस घर की खासियत जानकर आपको भी भरोसा नहीं होगा। यह घर पहाड़ियों के बीच बना है। घर का नाम केसरस्टेज आसन्जा है।

Image

अंडरग्राउंड घर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आनंद महिंद्रा ने शेयर किया शानदार वीडियो
  • मुंबई के निकट है शानदार अंडरग्राउंड घर
  • न्यूजीलैंड के हॉबिट होम्स से प्रेरित है यह घर

Viral Video: देश के मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। दरअसल, उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक घर का वीडियो शेयर किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह घर मुंबई के नजदीक है जो पूरी तरह से जमीन के अंदर बना हुआ है। इस घर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस घर की खासियत जानकर आपको भी भरोसा नहीं होगा।

जमीन के भीतर आलीशान घर

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अपने ट्विटर हैंडल से हमेशा कुछ न कुछ ऐसा शेयर करते रहते हैं, जो वायरल होता रहता है। उन्होंने जिस घर का वीडियो शेयर किया है, उसकी खासियत बहुत ही जबरदस्त है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर पहाड़ियों के बीच बना नजर आ रहा है।यह घर पूरी तरह से अंडरग्राउंड (Under Ground House) है। यह घर मुंबई के पास मुरबाद नामक जगह पर बना हुआ है। यह घर हरी-भरी सह्याद्री पहाड़ियों के बीच बना हुआ है। देखें वीडियो-

आनंद महिंद्रा ने लिखी ऐसी बात

वीडियो में दिख रहे घर का नाम केसरस्टेज आसन्जा है। यह घर न्यूजीलैंड के हॉबिट होम्स से प्रेरित है। मुंबई से लगभग 2.5 किमी दूर स्थित यह घर छत से लेकर दीवारों तक पूरी तरह से अंडरग्राउंड है। सबसे खास बात यह है कि इस घर में रोशनी के लिए खिड़कियां लगी हुई हैं। इन खिड़कियों से बाहर का खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं। आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'घर बहुत ही आकर्षक है। इसका डिजाइन जबरदस्त है। इस घर को जिस तरह से बनाया गया है। बेहतरीन जलवायु नियंत्रण को देखते हुए कहा जा सकता है कि भविष्य में ऐसे ही घर होंगे। ऐसे ही घरों की भविष्य में जरूरत होगी। कोरोना महामारी के बाद दुनियाभर के लोग अनोखे और आकर्षक अनुभवों की तलाश में हैं।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article