वायरल न्यूज़

Viral Video: नन्ही परी ने की खेत में धान की रोपाई, बच्ची की मुस्कान जीत लेगी आपका दिल

Video Viral: सोशल मीडिया पर एक बच्ची खेत में धान की फसल रोपती हुई दिखाई दे रही है। बच्ची की इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब देख रहे हैं। साथ ही मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। आपने अभी तक वीडियो को देखा या नहीं? नहीं देखा तो देख लीजिए।

Image

नन्ही परी ने की खेत में धान की रोपाई(Instagram/ arunkumar_0716)

Video Viral: देश में फिलहाल मानसून का सीजन चल रहा है। इसी सीजन में खेतों में धान (चावल) की रोपाई की जाती है। क्योंकि इसे बढ़ने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की जरूरत होती है। धान को खरीफ की फसल भी कहा जाता है। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि एक छोटी सी बच्ची जो शायद उसके पापा होंगे। उनके साथ खेतों में धान की फसल रोपती हुई दिखाई दे रही है।

बच्ची की मासूमियत का आप भी हो जाएंगे फैन

धान का पौधा लगाने के बाद वह ताली बजाकर अपनी खुशी का इजहार करती है। बच्ची की इस मासूमियत का आप भी फैन हो जाएंगे। वीडियो में दिख रहा शख्स नन्ही परी को धान का एक-एक पौधा उसके हाथों में थमाता हुआ दिखाई देता है। फिर वह बच्ची उन पौधों को पानी से लबालब भरे खेतों में लगाती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर arunkumar_0716 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है।

वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स का रिएक्शन

बता दें इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें पहले ने लिखा: "इस बच्चे की खुशी तो देखो कितना प्यारा है", दूसरे ने लिखा: "ये तो मेरी बच्ची की तरह है, पहली नजर में तो हमें लगा कि मेरी बेटी यहां क्या कर रही है", तीसरे ने लिखा: "बच्ची की खुशी बहुत अद्भुत है।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article